Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: CGM संग रिटायर्ड अधिकारियों की BSP OA से विदाई, EPS 95 Higher Pension पर SEFI चेयरमैन ने ये बात बताई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: CGM संग रिटायर्ड अधिकारियों की BSP OA से विदाई, EPS 95 Higher Pension पर SEFI चेयरमैन ने ये बात बताई

Azmat ali 31/05/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant BSP OA Bids Farewell to Retired Officers Along with CGM SEFI Chairman Explains EPS 95 Higher Pension

अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह। सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन सिविक सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्या उपस्थित थे।

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में मई 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए पी सुब्बा राव-सीजीएम (मार्केटिंग), प्रसादी भोई, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस), मुजीब हुसैन, जीएम इंचार्ज (ईडीडी), गुरमीत सिंह, जीएम (पी मिल), आर आर ठाकुर, जीएम (पावर सिस्टम), बिपीन कुमार, जीएम (आरसीएल), प्रमोद कुशालचंद मेश्राम, जीएम (एसएमएस-2), वी एस विनय कुमार, जीएम (आरएसएम), जयदेव दास, जीएम (एसपी-2), अनिंध्या दास, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस, रितुराज बारले, डीजीएम (ओएचपी), रेजी, ओनोन्नी, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), रणबीर पुन्न, एजीएम (टीएसडी), आशीष कुमार दास, एजीएम (एसएमएस-2), एजेकुमार लाहिरी, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), अनिता श्रीकुमार, मैनेजर (एचआर-एलएंडडी), दिलीप कुमार तिवारी, मैनेजर (सीएंडआईटी) का सम्मान किया गया।

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

उन्होने बताया कि सेल मेडिक्लेम की सुविधाओं में विस्तार हेतु सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से मिलकर अनुरोध किया गया है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्नों द्वारा सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं के समकक्ष सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस

श्री बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

सेफी चेयरमेन ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है।

उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है।

सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है।

भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। सेफी टीम ने हायर पेंशन हेतु सभी केन्द्रीय मंत्रियों से मिलकर व पत्र के माध्यम से इस मुद्दे को अवगत कराया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हायर पेंशन हेतु दिए गए दिशानिर्देशों को ईपीएफओ द्वारा मनमाने ढंग से पेंशन हितग्राहियों को हायर पेंशन से वंचित करने की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया। ओ.ए. कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह अवसर भावनाओं से परिपूर्ण है। एक ओर हम अपने सम्माननीय अधिकारियों को उनकी दीर्घ, समर्पित एवं गौरवपूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकाल की अनगिनत स्मृतियों और योगदानों को याद कर रहे हैं।

ओए से ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी एवं जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि जी पी सोनी, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, संदीप बोरकर, संजीव कुमार सोनी, आदित्य दुबे, एस के नागले, डॉ. मनीष देवांगन, एस सी साहू, सरोजन प्रसाद, विकास सिन्हा, रोहित सांगवान, महेन्द्र गुलाटी, एच एल सोनवानी, अलंकार भिवगड़े, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, अंकुर राठौर, एम. विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: परिवार संग BSP इंजीनियर घर में सोते रहे, चोरों का धावा, उठा ले गए सामान
Next: एसआरयू भिलाई में हिंदी पर महामंथन, जानिए क्या रहा खास

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.