Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: परिवार संग BSP इंजीनियर घर में सोते रहे, चोरों का धावा, उठा ले गए सामान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: परिवार संग BSP इंजीनियर घर में सोते रहे, चोरों का धावा, उठा ले गए सामान

Azmat ali 31/05/2026
Bhilai Township Theft at BSP Engineers House FIR Registered

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक इंजीनियर के घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर की छत पर लगे पानी के प्रेशर पंप और एयर कंडीशनर (एसी) के दो आउटडोर यूनिट चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बीएसपी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने बताया कि 29 मई की रात करीब 11.30 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भोजन करने के बाद सो गया था। अगले दिन सुबह जब वह उठा तो घर में पानी नहीं आ रहा था। इस पर वह छत पर पहुंचा और जांच की।

छत पर पहुंचने पर उसने देखा कि पानी की टंकी के पास लगा प्रेशर पंप गायब है। इसके अलावा घर में लगे दो एसी के आउटडोर यूनिट भी नहीं थे। इनमें एक 2.2 टन और दूसरा 1.5 टन क्षमता का यूनिट शामिल है। अज्ञात चोर दोनों यूनिट और प्रेशर पंप चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपनी पत्नी साक्षी बोकाडे को दी और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को संदेह है कि चोर पहले से इलाके की रेकी कर रहे थे और रात के समय सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगरनार स्टील प्लांट का आया शानदार रिज़ल्ट, पढ़ें डिटेल
Next: भिलाई स्टील प्लांट: CGM संग रिटायर्ड अधिकारियों की BSP OA से विदाई, EPS 95 Higher Pension पर SEFI चेयरमैन ने ये बात बताई

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.