Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम के कर्मचारियों को कर्म, अधिकारियों को मिला पाली शिरोमणि अवॉर्ड
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम के कर्मचारियों को कर्म, अधिकारियों को मिला पाली शिरोमणि अवॉर्ड

29/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BRM-employees-and-officers-of-Bhilai-Steel-Plant-received-Shiromani-Award

– समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएम के महाप्रबंधक प्रभारी योगेश शास्त्री उपस्थित थे।
– बीआरएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद खन्ना को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स जोन-1 के अन्तर्गत बीआरएम विभाग में 28 जून 2024 को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा उन्हें पहचान देने के लिए कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएम के महाप्रबंधक प्रभारी योगेश शास्त्री उपस्थित थे।

बीआरएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद खन्ना को पाली शिरोमणि एवं एमओसीटी धन्कुराम ठाकुर, ओसीटी मनोज कुमार, ओसीटी गौतम कुमार को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कर्मचारी की पत्नी हेतु प्रशंसा पत्र एवं मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन-बीआरएम) सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक (विद्युत-बीआरएम) आशीष, महाप्रबंधक (यांत्रिकी-बीआरएम) शिखर तिवारी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त श्रम-कल्याण अधिकारी (एचआर मिल्स जोन-1) राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम-कल्याण अधिकारी (एचआर मिल्स जोन-1) हरीश बैतुले का सराहनीय योगदान रहा।

इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस माह में बेहतरीन कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो एवं पाली शिरोमणी पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस तिमाही में पाली प्रभारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे पुल में SAIL BSP, DSP, ISP, BSL और RSP का स्टील
Next: 30 जून 2021 की याद आई हड़ताल, आज भी बिछा है जाल

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.