Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL के DIC अमरेंदु प्रकाश गुरुवार को संभालेंगे Steel Authority of India Limited के चेयरमैन का कामकाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL के DIC अमरेंदु प्रकाश गुरुवार को संभालेंगे Steel Authority of India Limited के चेयरमैन का कामकाज

31/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSL-DIC-Amarendu-Prakash-will-take-over-as-Chairman-of-Steel-Authority-of-India-Limited-on-Thursday

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के नए चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के नाम पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। बुधवार को कैबिनेट ने स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। मंजूरी मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ईडी-सीजीएम, जीएम सहित कई संगठनों के पदाधिकारी बधाई देने पहुंचे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अमरेंदु प्रकाश बतौर सेल चेयरमैन का कामकाज संभाल लेंगे। गुरुवार सुबह ही बोकारो से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस्पात मंत्रालय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। Bokaro Steel Plant के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाशको सेल का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। पीईएसबी ने 12 अप्रैल को चयन किया था।

पूर्व चेयरमैन सोमा मंडल (Soma Mandal) 30 अप्रैल को रिटायर हो गई हैं। इनके स्थान पर इस्पात मंत्रालय से सचिव ही कामकाज देख रहे थे। अब कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अमरेंदु प्रकाश कामकाज संभालेंगे। बीएसएल में लगातार 26 साल तक सेवा देने वाले अमरेंदु प्रकाश का जन्म 1970 में हुआ था।

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश एकमात्र ऐसे डीआइसी हैं, जिनके पास बीएसएल, डीएसपी, आरएसपी, आइएसपी, अलाय का कार्यभार एक साथ रहा है। बीआईटी-सिंदरी से मेट्रोलॉजी में बी-टेक हैं। जुलाई 1991 में वह MTT के रूप में सेल बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े। BSL में आज भी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बीएसएल में एक हॉट स्ट्रिप मिल और पीपीसी विभाग में काम किया है। उन्हें अप्रैल 2016 में सेल कारपोरेट आफिस कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

अमरेंदु प्रकाश 28 सितंबर 2020 से बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) सेल के प्रभारी निदेशक हैं। 30 साल का अनुभव, जिसमें बीएसएल में संयंत्र संचालन में 26 साल और सेल में अध्यक्ष के कार्यालय में 4 साल का अनुभव शामिल है। अमरेंदु प्रकाश ने 1991 में रोलिंग मिल्स में पोस्टिंग के साथ सेल में अपना करियर शुरू किया। बीएसएल में 20 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टील रोलिंग और फिनिशिंग की कला में महारत हासिल की।

अमरेंदु प्रकाश ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल), सेल के निदेशक प्रभारी का पद 28 सितंबर, 2020 को ग्रहण किया था। बीआईटी सिंदरी, से मेटलर्जी में बीटेक, वह एक निपुण टेक्नोक्रेट हैं और उनके पास 30 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें बीएसएल में संयंत्र संचालन में लगभग 26 साल और सेल निगमित कार्यालय, दिल्ली में 4 साल का अनुभव शामिल है।

वहीं, बोकारो के अधिकारियों की तरफ से फाइनेंस डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर अजय कुमार पांडेय ने बोकारो स्टील प्लांट को नई पहचान दिलाने वाले अमरेंदु प्रकाश को चेयरमैन बनने पर बधाई दी है। उम्मीद जताई है कि सेल का भी कायाकल्प होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant के 800 अधिकारी, 7 हजार कर्मचारी बड़े आवास से वंचित, बाहरी लूट रहे मजा, थर्ड पार्टी आवंटन पर लगे 100% रोक
Next: EPS 95 Higher Pension: EPFO की नोटिस ने बढ़ाया SAIL का टेंशन, तैयार रखिए डाक्यूमेंट

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.