Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में BSL की शानदार जीत, 16 साल बाद SAIL के नाम राष्ट्रीय खिताब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में BSL की शानदार जीत, 16 साल बाद SAIL के नाम राष्ट्रीय खिताब

Azmat ali 27/07/2026 1 minute read
BSLs Spectacular Victory at the National Management Games SAIL wins National title after 16 Years

प्रतियोगिता में सेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईओसीएल, एनएचपीसी, एलएंडटी, ओएनजीसी संग 150 से अधिक संस्थानों की टीमें शामिल थीं।

  • वर्ष 2010 में भी नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब जीतने वाली सेल की टीम बोकारो इस्पात संयंत्र-बीएसएल की ही थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठित ’35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स’ में राष्ट्रीय विजेता बनकर इतिहास रच दिया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईओसीएल, एनएचपीसी, एलएंडटी, ओएनजीसी सहित देश के प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के 150 से अधिक संस्थानों की टीमों के बीच पांच कठिन क्षेत्रीय प्रारंभिक दौर आयोजित किए गए थे। इसके पश्चात आयोजित ग्रैंड फिनाले में देश की सर्वश्रेष्ठ 19 टीमों ने प्रतिष्ठित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा की।

इस कड़े मुकाबले में बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के वरीय प्रबंधक श्री राहुल रंजन पंडा तथा सीएमएम-सीटीएस के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने व्यावसायिक सिमुलेशन के दौरान उत्कृष्ट रणनीतिक सोच, व्यावसायिक निर्णय क्षमता और वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एनटीपीसी की टीमें द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।

यह जीत बोकारो इस्पात संयंत्र एवं सेल परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है, क्योंकि वर्ष 2010 के बाद यह पहला अवसर है जब सेल ने इस प्रतिष्ठित नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में भी नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब जीतने वाली सेल की टीम बोकारो इस्पात संयंत्र की ही थी।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र में संवर्धित एवं निरंतर मजबूत हो रही नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक उत्कृष्टता तथा उत्कृष्ट प्रबंधन संस्कृति को सशक्त रूप से रेखांकित करती है। बोकारो स्टील प्लांट के शीर्ष प्रबंधन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल अधिकारियों के व्यक्तिगत कौशल को दर्शाती है, बल्कि संयंत्र में नवाचार, व्यावसायिक दक्षता एवं परिचालन उत्कृष्टता के प्रति बीएसएल की निरंतर प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सावधान: मौसम खराब होने का Alert, अगले 3 घंटे में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान, छत्तीसगढ़ में एक साथ आया मोबाइल मैसेज
Next: Rourkela Steel Plant Expansion: 30 हजार करोड़ के विस्तार की तैयारी तेज, 10.30 किमी में से 9.11 किमी बाउंड्री वॉल तैयार

Related Stories

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026

You May Have Missed

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Personnel Leaving Duty Early Management to Take Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Azmat ali 18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.