Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में हादसा, Fire Extinguisher फटा, दमकल कर्मी जख्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में हादसा, Fire Extinguisher फटा, दमकल कर्मी जख्मी

04/06/2025 (Last updated: 04/06/2025) 1 minute read
  • अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) जांच के दौरान फट जाने से गम्भीर रूप से हाथ झुलस गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। कैपिटल रिपेयर के दौरान रेल मिल में हादसा हुआ है। रेल मिल में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी के हाथ में ही अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) जांच के दौरान फट जाने से गम्भीर रूप से हाथ झुलस गया है। मेन मेडिकल पोस्ट से सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी दमकल कर्मी का नाम निशांत कुल्लू है। इंडेक्स फिंगर फ्रैक्चर हो गया है।

हर तीन माह में संयंत्र के अंदर रखे हुए अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) की जांच की जाती है। ऐसे ही जांच के दौरान आज रेल मिल के अंदर बड़ा हादसा हो गया और एक फायरमैन का हाथ फट गया, जिसे सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया है। 30 वर्षीय फायरमैन निशांत कुल्लू का इलाज चल रहा है।

20 साल पहले भी ऐसे ही हादसा में गई थी एक फायरमैन की जान

लगभग 20 साल पहले ऐसे ही एक हादसे में एक फायरमैन अमरनाथ सिंह की जान चली गई थी, जिससे सबक लेते हुए अच्छी क्वालिटी के अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) को मंगाना चाहिए था। किंतु अभी भी L 1 वाले लोकल माल खरीदे जा रहे हैं, जिसमें आज रेल मिल के अंदर यह हादसा हो गया।

हादसे में जख्मी हुए फायरमैन बहुत ही सावधानी के साथ कार्य कर रहा थाप। यदि फायरमैन थोड़ा भी सामने की तरफ झुका होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। 20 साल पुरानी घटना जैसी कोई घटना हो सकती थी। फायर डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारी अभी भी नहीं चेते तो ऐसे हादसे होते रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आम कर्मी हादसे को लेकर दहशत में

इस घटना के बाद आम कर्मी दहशत में है क्योंकि यह अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) पूरे संयंत्र के अंदर अलग-अलग विभागों के अलग-अलग स्थान पर रखा जाता है। इसे चलाने के संदर्भ में कर्मियों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती है।

संयंत्र के किसी विभाग में कभी भी आग लगने पर उस ट्रेनिंग के आधार पर आम कर्मियों को इस फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाना होता है। यदि अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) को हर तरह से चलने वाला फायरमैन ही ऐसे हादसे का शिकार हो गया तो आम कर्मी जो मामूली सा ट्रेनिंग लेकर कभी-कभी इन अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) का इस्तेमाल करता है, उनका आज वाले हादसे होने पर दहशत में आना स्वाभाविक है।

अब देखना होगा कि उच्च प्रबंधन इस मामले को संज्ञान में लेकर गहराई से जांच कर उचित कदम उठाती है या फिर उच्च स्तर तक सभी लोग लीपापोती में लग जाते हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: समरालु पूजन उत्सव: आंध्र प्रदेश में विधायक देवेंद्र यादव ने की माता की पूजा-अर्चना, घर-घर भेंट-मुलाकात
Next: Bhilai Township: सड़क सुरक्षा के लिए बीएसपी ने लगाए आब्जेक्ट मार्कर

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.