Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP SC-ST कार्मिकों, टाउनशिप, सदस्यता अभियान और जूनियर मैनेजर परीक्षा पर महामंथन, बना रोडमैप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP SC-ST कार्मिकों, टाउनशिप, सदस्यता अभियान और जूनियर मैनेजर परीक्षा पर महामंथन, बना रोडमैप

Azmat ali 11/05/2026 1 minute read
BSP Association holds Meeting on SC-ST Personnel Township Membership Drive and Junior Manager Exam Roadmap Prepared

Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा की मांग।

  • बीएसपी एससी/एसटी एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, कर्मचारियों के हितों और विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP SC-ST Employees Association की मई 2026 की मासिक बैठक डाक्टर अंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने विगत 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती को सफलतापूर्वक एवं सम्मानजनक तरीके से मनाने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant प्रबंधन को धन्यवाद दिया। उन्होंने एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों की चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से एसोसिएशन को मजबूत बनाने तथा बैठक में लिए गए निर्णयों पर ईमानदारी और मजबूती के साथ अमल करने का आह्वान किया, ताकि संगठन की पहुंच सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों तक हो सके।

कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मांडवी ने संयंत्र के सभी विभागों में एससी/एसटी विभागीय समितियों के गठन पर जोर दिया, जिससे कर्मचारियों तक संगठन की पहुंच आसान हो सके। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने सदस्यता अभियान 2026-27 शुरू करने का अनुरोध किया।

संगठन सचिव प्रमेश्ववर लाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से हर माह 200 रुपये सहयोग राशि देने का अनुरोध किया। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने संयंत्र के सभी विभागों के मुख्य महाप्रबंधकों से मिलकर “नया सवेरा” भेंट करने का प्रस्ताव रखा।

महासचिव विजय कुमार रात्रे ने प्रत्येक माह आयोजित होने वाले सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में संयंत्र के सभी विभागों के एससी/एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शामिल करने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। जोनल सचिव कालीदास बघेल ने डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया।

कार्यकारिणी सदस्य Hemant Bhuarya ने आगामी ई-0 परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी अभ्यर्थियों को एसोसिएशन के माध्यम से मार्गदर्शन देने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में इसके अलावा भिलाई टाउनशिप में बारिश से पहले बैक साइड नालियों की साफ-सफाई कराने, क्वार्टरों में टार फेल्टिंग कराने, फेडरेशन भवन को तत्काल मान्यता प्राप्त फेडरेशन के उपाध्यक्ष को सौंपने, सतनाम भवन के समीप भव्य जैतखाम निर्माण प्रक्रिया शुरू करने तथा Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने जैसे मुद्दों पर भी आवश्यक चर्चा की गई।

मासिक बैठक में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कालीदास बघेल तथा कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, जितेन्द्र भारती, हेमंत भुआर्य और लेखराम घरेन्द्र उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ग्रेडिंग, छंटनी, एरियर, 650 स्क्वायर फीट के आवास का मुद्दा छाया, कर्मचारी उतरे सड़क पर
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 27 कर्मचारियों का और ट्रांसफर, पढ़िए नाम, एक लिस्ट आएगी और…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.