Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कैंटीन के कुक ने पेड़ से लटकर दी जान, 6 माह का है बच्चा, मचा कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कैंटीन के कुक ने पेड़ से लटकर दी जान, 6 माह का है बच्चा, मचा कोहराम

Azmat ali 12/04/2026 1 minute read
BSP Canteen Cook Commits Suicide Child is 6 Months Old Investigation will Reveal Many Secrets 1 (1)

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन कैंटीन के कुक अजय ने की आत्महत्या। सेक्टर 4 सड़क किनारे फंदे पर झूलती मिली लाश।

  • बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) के किसी गांव का मूल निवासी था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट कैंटीन के कुक ने आत्महत्या कर ली है। बीएसपी कोक ओवन कैंटीन के कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। बीती रात कब सुसाइड किया, यह किसी ने देखा नहीं। संडे भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नज़र पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोक ओवन के ठेकेदार ज्ञानवेंद्र सिंह मोनू के यहां पिछले कुछ माह से काम करने वाले अजय प्रजापति ने आत्महत्या की है। 29 वर्षीय अजय का परिवार बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। सेक्टर 4 के सड़क नंबर 36 स्थित आवास के पीछे फंदा लगाकर जान दी है।। अजय की पत्नी विलियम के घर में खाना बनाती हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मोनू भी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों से बातचीत के बाद जानकारी दी गई कि शनिवार रात करीब 8 बजे के आसपास अजय शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। सड़क 27 स्थित अपने दोस्त के घर पर पहुंचा। वहां दोस्त की पत्नी से तंबाकू लेकर खाया और इसके बाद किसी को कोई खबर नहीं की वजह कहां था। सुबह पेड़ पर झूलती हुई लाश दिखी।

बीएसपी के कोक ओवन कैंटीन में फरवरी से वह काम कर रहा था। मृतक अजय का 6 माह का बच्चा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अजय छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) के किसी गांव का मूल निवासी था। पिता और भाई रायपुर में रहते हैं। खबर लगते ही परिवार वाले भी भिलाई पहुंच गए हैं।

शनिवार शाम को करीब 7 बजे कैंटीन से काम खत्म करने के बाद अजय बाहर निकला था। पूर्व में वह डीपीएस भिलाई में भी काम कर चुका है। कुछ समय के लिए दिल्ली भी गया था। सेक्टर 4 से पहले अजय का परिवार सेक्टर 5 में रहता था। वहीं, परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समय पर Expansion Project पूरा कराने बोकारो स्टील प्लांट का देश-विदेश की 17 कंपनियों संग महामंथन
Next: इस्पात सचिव के दौरे को BSP जनसंपर्क विभाग ने निपटा दिया, 424 शब्दों की प्रेस रिलीज में 181 शब्द नाम-पदनाम, 22 बार लिखा ‘श्री’, केके सिंह का नाम लिखकर किया एहसान…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.