Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के ठेका श्रमिकों को मिले AWA की पूरी राशि, जानें कंप्लीट डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के ठेका श्रमिकों को मिले AWA की पूरी राशि, जानें कंप्लीट डिटेल

07/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-07-07-at-21.22.02

– सेल द्वारा 8 फरवरी को घोषित 1400 रुपए प्रतिमाह AWA के रूप में देने का हुआ था फैसला, लेकिन…

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों की समस्या को लेकर महाप्रबंधक प्रभारी औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन.ठाकुर से बैठक कर चर्चा किए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा 8 फरवरी को घोषित 14 सौ रुपए प्रतिमाह AWA के तौर पर देने का फैसला किया गया था, मगर अभी भी बहुत से ठेका कंपनी ठेका श्रमिकों को AWA की राशि नहीं दी जा रही है। कुछ ठेका कंपनियों AWA की राशि कम दिए जाने की शिकायत किए है।

– रात्रि पाली में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को मिले रात्रि भत्ता
अध्यक्ष संजय साहू ने BSP मैनेजमेंट से मांग की है कि रात्रि पाली में भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं रख-रखाव में तीनों शिफ्ट में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता दिया जाए। HSLT ठेका श्रमिकों का KYC जल्द किया जाए, जिससे कि उनको पेंशन की राशि प्राप्त हो सकें।

बीएसपी में कार्यरत ठेका श्रमिकों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी गेटों से आने-जाने की सुविधा दी जाए, जिससे कि उन्हें ESIC और IR विभाग में आने जाने के लिए सुविधा हो। जोरातराई और 17 नंबर गेट का विस्तार किया जाए, जिससे कि वहां से आने वाले ठेका श्रमिकों को काफी भीड़ का सामना न करना पड़े। इसके अलावा ड्यूटी आने और छुट्ट्‌टी के बाद जाते समय वहां से मालगाड़ी को उस समय के लिए रोक दिया जाए।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में हार्ड जॉब, हजार्ड, हिट एवं डस्ट में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को इंसेंटिव के तौर पर अतिरिक्त राशि दिया जाए। ठेका श्रमिकों की EPF की राशि पूर्ण रूप से जमा किया जाए। कुछ कंपनियों द्वारा CPF की राशि पूर्ण रूप से जमा नहीं की जा रही है।

सभी ठेका श्रमिकों का 10 लाख का दुर्घटना बीमा अति शीघ्र किया जाए। उसकी एक प्रति ठेका श्रमिकों को दिया जाए। ठेका श्रमिकों के पूरे परिवार का पंजीयन ESIC कार्ड में किया जाए और  उसकी एक प्रति श्रमिक को उपलब्ध कराई जाए।

महाप्रबंधक प्रभारी जे.ठाकुर ने सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद कहा कि कुछ मांगों पर काम चल रहा हैं, जिसका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विषयों को उच्च प्रबंधन से चर्चा कर निराकृत कर लिया जाएगा। इस बैठक में महाप्रबंधक विकास चंद्र, सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित, प्रबंधक निवेश विजयन एवं यूनियन की ओर से सीपी.वर्मा, दीनानाथ सिंह, गुरुदेव साहू ‌व अन्य मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रथयात्रा 2024: भिलाई में महाप्रभु के रथ संग चला कारवां, भक्ति के धुन में नाचते-गाते भक्त
Next: Breaking News: जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं, 19934 पेंशनभोगियों की ईपीएस 95 पेंशन पर रोक

Related Stories

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026

You May Have Missed

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Personnel Leaving Duty Early Management to Take Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Azmat ali 18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.