Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 15/09/2026 1 minute read
ED Sanjay Dhar gets Additional Charge of SSO Ranchi along with SAIL MTI

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (SSO) रांची के कार्यकारी निदेशक रिटायर हो चुके हैं।

  • संजय धर की खास पहचान प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास से जुड़े कार्यों को लेकर है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) रांची के कार्यपालक निदेशक (HR-L&D) संजय धर को अब एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेल प्रबंधन ने उन्हें Executive Director, SSO का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी किया है। वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ इस अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन करेंगे।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की कॉर्पोरेट इकाई सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (SSO) रांची के कार्यकारी निदेशक (ED- Executive Director) के. रामाकृष्ण (K. Ramakrishna) अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त (Retire) हो चुके हैं। नई तैनाती का आदेश जारी हुआ नहीं है। इसलिए सेल कॉर्पोरेट ऑफिस ने संजय धर को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह प्रभार तब तक रहेगा, जब तक नियमित अधिकारी पद का कार्यभार नहीं संभाल लेते अथवा सेल प्रबंधन की ओर से आगे कोई आदेश जारी नहीं हो जाता।

ये खबर भी पढ़ें: BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

एमटीआई में ट्रेनिंग और एचआर-एलएंडडी की जिम्मेदारी

संजय धर वर्तमान में Executive Director (HR-L&D), MTI, Ranchi के पद पर कार्यरत हैं। मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और मानव संसाधन विकास से जुड़े कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में प्रशिक्षण और एचआर-डेवलपमेंट के क्षेत्र में उनकी भूमिका अहम रही है।
संजय धर भिलाई स्टील प्लांट के बीआईटी में भी सेवाएं दे चुके हैं। भिलाई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संस्थान और प्रशिक्षण से जुड़े कामकाज बखूबी अंजाम दिया था। अधिकारियों के बीच उनकी पहचान एक तेज-तर्रार और काम को लेकर सक्रिय अधिकारी की है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

प्रशिक्षण के क्षेत्र में गहरी पकड़

संजय धर की खास पहचान प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास से जुड़े कार्यों को लेकर रही है। प्रशिक्षण व्यवस्था, लर्निंग एवं डेवलपमेंट और अधिकारियों के क्षमता विकास से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि सेल के प्रशिक्षण तंत्र में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है।

अब SSO में अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उनके सामने एक नई जिम्मेदारी होगी। हालांकि यह व्यवस्था नियमित अधिकारी की नियुक्ति तक के लिए है, लेकिन अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी सेल के एक महत्वपूर्ण अधिकारी के हाथों में दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला
Next: Engineers Day 2026: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर कर रहे रक्तदान, ईडी वर्क्स, ईडी एचआर के हाथों कल मिलेगा गिफ्ट

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.