Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC अनिर्बान दासगुप्ता 30 को हो रहे रिटायर, बीके तिवारी, आलोक वर्मा या इन्हें मिलेगा अतिरिक्त प्रभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP DIC अनिर्बान दासगुप्ता 30 को हो रहे रिटायर, बीके तिवारी, आलोक वर्मा या इन्हें मिलेगा अतिरिक्त प्रभार

26/04/2025 (Last updated: 26/04/2025) 1 minute read
BSP DIC Anirban Dasgupta is retiring on April 30, BK Tiwari, Alok Verma or these people will get additional charge

नए डीआइसी के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स चित्त रंजन महापात्रा का चयन हो चुका है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही संभालेंगे चार्ज।

  • भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन भव्य विदाई समारोह की तैयारी में।
  • 30 अप्रैल तक करेंगे कामकाज, फिलहाल, दिल्ली में।
  • बीएसपी से शुरू हुआ था कॅरियर, यहीं से रिटायरमेंट।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। लगातार पांच साल तक भिलाई स्टील प्लांट में डीआइसी की कुर्सी संभालने वाले दासगुप्ता की विदाई 29 अप्रैल को है। फिलहाल, दिल्ली में हैं। लौटते ही विदाई दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

नए डीआइसी के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स चित्त रंजन महापात्रा का चयन हो चुका है। जब तक कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिलती, तब तक वह चार्ज नहीं संभाल सकते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवीर, राउरकेला के डीआइसी आलोक वर्मा या कारपोरेट आफिस के किसी डायरेक्टर को अतिरिक्त चार्ज दिया जा सकता है। इसका आदेश भी 30 अप्रैल को जारी होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

बीएचयू से भिलाई स्टील प्लांट तक अनिर्बान दासगुप्ता

भिलाई स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक अनिरबन दासगुप्ता ने बीएचयू से मेटलर्जी में पढ़ाई की है। उन्होंने 1986 में सेल के सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) में अपना करियर शुरू किया। सीईटी में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री दासगुप्ता ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया। शुरुआती दौर में बीएसपी में ही थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

मैकिन्से एंड कंपनी के साथ सेल के पुनर्गठन, सेल की कॉर्पोरेट योजना 2005 और 2012 का निर्माण, सेल में इसके विलय से पहले IISCO स्टील प्लांट के पुनरुद्धार के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने सहित कई कॉर्पोरेट पहलों के प्रमुख सदस्य के रूप में काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

उन्होंने अक्टूबर, 2010 से अगस्त, 2017 तक सेल के अध्यक्ष के सचिवालय में काम किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न सफल परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्हें IISCO स्टील प्लांट (ISP) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर पदोन्नत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

साथ ही CEO (दुर्गापुर स्टील प्लांट) और सेल के मिश्र धातु इस्पात संयंत्र का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। उनके नेतृत्व में, ISP ने निर्धारित क्षमता हासिल करने की दिशा में प्रगति की और प्लांट के प्रदर्शन में कायापलट हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

निदेशक (परियोजनाएं और व्यवसाय योजना) का कार्यभार संभालने से पहले, बीएसपी में अपने कार्यकाल के दौरान, कई उपलब्धियां हासिल की है।

श्री दासगुप्ता ने भारत और विदेशों में विभिन्न विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है और अनुकरणीय प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार और प्रशंसाएँ जीती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: न्यू प्लेट मिल का नया कमाल, प्रोडक्शन का आंकड़ा पार

2019 में बर्नपुर से आए थे भिलाई

28 सितम्बर 2019 को अनिर्बान दासगुप्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र में निदेशक प्रभारी का पदभार संभाला था। इसके पूर्व सेल प्रबंधन ने 1 फरवरी, 2020 को दासगुप्ता को सेल के निदेशक (प्रोजेक्ट्स एवं बिजनेस प्लानिंग) के पद पर पदोन्नत कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: सभी प्लांट के सेफ्टी & फायर सर्विस प्रमुखों का भिलाई स्टील प्लांट में जमावड़ा, पढ़ें डिटेल

इसी के साथ उन्हें बीएसपी के सीईओ पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इसके पूर्व 1 जून 2019 को अनिर्बान दासगुप्ता ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के सीईओ पद के जिम्मेदारी के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार संभाला था।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मिली नई सौगात, डीआइसी ने काटा फीता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ के सवा करोड़ मेंबर को बड़ी राहत, 90 हजार करोड़ होगा ट्रांसफर
Next: DIC अनिर्बान दासगुप्ता को विदाई देने पहुंचा बीएसपी एससी-एसटी एसोसिशन, याद दिलाया पुराना वादा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.