Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC Cricket Tournament: घातक गेंदबाज़ी से ढहा UPTU का किला, महज 29 रन पर ऑल आउट, NIT रायपुर सेमीफाइनल में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP DIC Cricket Tournament: घातक गेंदबाज़ी से ढहा UPTU का किला, महज 29 रन पर ऑल आउट, NIT रायपुर सेमीफाइनल में

Azmat ali 27/01/2026 1 minute read
BSP DIC Cricket Tournament UPTUs Fortress was Demolished by Lethal Bowling all out for Just 29 Runs NIT Raipur Reached the Semi Final

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्र ने विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी भेंट की।

  • मैच में शानदार गेंदबाज़ी के लिए एस. सुनोव को जीत का हीरो माना गया, जिनकी बदौलत UPTU का किला पूरी तरह ढह गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए डायरेक्टर इंचार्ज इंटर-एलुमनी कप 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में NIT रायपुर एलुमनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए UPTU को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी UPTU की टीम NIT रायपुर के गेंदबाज़ों के आगे पूरी तरह बिखर गई। पेनी (एस. सुनोव) की धारदार गेंदबाज़ी ने UPTU की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। पूरी टीम महज़ 29 रन पर 8.5 ओवर में सिमट गई। UPTU की ओर से अमित गिल ने सबसे ज़्यादा 18 बॉल पर 9 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज़ तू चल मैं आता हूं कि कहानी दोहराते नजर आए।

NIT रायपुर की ओर से एस. सुनोव ने 3 ओवर में 4 विकेट, जबकि नितिन सोहल ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी NIT रायपुर एलुमनी की टीम ने बिना किसी दबाव के बल्लेबाज़ी की। संदीप झा, नवनीत चार्थल, मयंक वर्मा और नीतिन ने टीम को जीत दिला दी। टीम ने सिर्फ 4.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह NIT रायपुर एलुमनी ने मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच में शानदार गेंदबाज़ी के लिए पेनी (एस. सुनोव) को जीत का हीरो माना गया, जिनकी बदौलत UPTU का किला पूरी तरह ढह गया। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्र ने विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी भेंट की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक भिलाई का गणतंत्र दिवस रहा खास, रिटायर्ड नेता आए और पास
Next: बोकारो Russian क्लब का किराया कर्मचारियों के लिए कीजिए आधा, BAKS ने की वकालत

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.