BSP DIC Cricket Trophy: इस साल भी फाइनल में CICA और NIT Raipur में टक्कर, IIMM 11 रन से सेमीफाइनल में हारी

BSP DIC Cricket Trophy CICA and NIT Raipur will Play the Final this Year Too IIMM Lost the Semi-Final by 11 Runs
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट ट्राफी का फाइनल CICA और NIT Raipur के बीच खेला जाएगा। फाइनल की तारीख घोषित की जाएगी। पिछले साल भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ था। फाइनल में CICA ने NIT Raipur को हराकर खिताब जीता था। एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी सेमीफाइनल सेक्टर 1 स्टेडियम में खेला गया। सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत अपनी शानदार एवं कसी हुई गेंदबाजी से अपनी टीम के लिए फाइनल का टिकट कटावाया। सीआईसीए की टीम ने आईआईएमएम को 11 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया है।

3 फरवरी को द्वितीय सेमी फाइनल मैच सीआईसीए एवं आईआईएमएम की टीमों के मध्य खेला गया। ओए-बीएसपी कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। सीआईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीआईसीए की टीम अपने निर्धारित 15 ओवर में 09 विकेट खोकर 81 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सीआईसीए की ओर से सलामी बल्लेबाज गोवर्धन रात्रे एवं अजय नाथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22-22 रनों की पारी खेली एवं आईआईएमएम के नवनीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 04 विकेट झटके।
इसके जवाब में आईआईएमएम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए अपने 09 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीआईसीए की टीम ने 11 रनों से मैच जीता और फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

आईआईएमएम की ओर से शिखर शर्मा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जिसमें 02 शानदार छक्के शामिल थे। सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत ने शानदार एवं कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 03 ओवरों में 8 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट लिए।

सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा एवं ओए-बीएसपी सचिव अनु पी द्वारा उमेश मलायत को दिया गया।

इस मैच के एम्पायर आनंद खरलकर एवं टी लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे। कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद, जीवन सिंह रहे।