Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO BIG NEWS: नए ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई 2026 को मंजूरी, EPS 1995 की जगह अब ईपीएस 2026
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO BIG NEWS: नए ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई 2026 को मंजूरी, EPS 1995 की जगह अब ईपीएस 2026

Azmat ali 05/03/2026 1 minute read
EPFO BIG NEWS New EPF EPS and EDLI 2026 Approved EPS 2026 to Replace EPS 1995

कर्मचारी भविष्य निधि के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने की सिफारिश की।

  • श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक की अध्यक्षता की।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से बड़ी खबर है। पेंशन संबंधित मामलों को लेकर सीबीटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। नए ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई को मंजूरी दी गई। साथ ही ईपीएफ छूट पर नई सरल मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है। दावा किया जा रहा है कि इसससे दक्षता, पारदर्शिता और अनुपालन में और आसानी होगी।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्य तथा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उपाध्यक्ष शोभा करंदलाजे, श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री ; सह-उपाध्यक्ष वंदना गुरनानी, श्रम एवं रोजगार सचिव और सदस्य सचिव तथा रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त भी उपस्थित थे।

मौजूदा ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई योजनाओं का संरेखण

सीबीटी ने मौजूदा ढांचे से बदलाव सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के तहत नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। नव अनुमोदित ईपीएफ योजना 2026, ईपीएस 2026 और ईडीएलआई योजना 2026 मौजूदा योजनाओं का स्थान लेंगी और भविष्य निधि, पेंशन और बीमा लाभों के प्रशासन के लिए एक कानूनी रूप से मजबूत आधार प्रदान करेंगी। अब तक ईपीएस 95 योजना चल रही है। इसमें बदलाव करने पर सहमति बनी है।

तीनों योजनाएं Employees Provident Fund Organisation (EPFO) से चलती है

ईपीएफ (EPF-Employees Provident Fund): कर्मचारी और कंपनी द्वारा जमा की गई बचत राशि, जो नौकरी के बाद या जरूरत पर मिलती है।
ईपीएस (EPS-Employees Pension Scheme): कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना।
ईडीएलआई (EDLI-Employees Deposit Linked Insurance): कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाला बीमा कवर।

ईपीएफ खातों में जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश

विस्‍तृत विचार-विमर्श के बाद सीबीटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों के ईपीएफ खातों में जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की है। केन्‍द्र सरकार द्वारा ब्याज दर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद ईपीएफओ ग्राहकों के खाते में ब्याज जमा करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: बाइपास, डैम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टूडेंट हॉस्टल, ESIC अस्पताल पर विधायक श्वेता सिंह ने कर दी डीआइसी से बड़ी मांग 
Next: SAIL अधिकारियों-कर्मचारियों के जमा पैसे पर बवाल जारी, पढ़िए क्यों बना था SESBF

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.