Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बीएसएल के 7,000 संविदा कर्मियों को नई संजीवनी, 4 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बीएसएल के 7,000 संविदा कर्मियों को नई संजीवनी, 4 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

Azmat ali 05/03/2026 1 minute read
Health Insurance Up to Rs 4 Lakh for 7,000 Contract Workers of BSL

इन-पेशेंट (IPD) चिकित्सा सुविधा तथा ₹1,500 तक की आउट-पेशेंट (OPD) सुविधा एक वर्ष की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी।

  • बीमा कवरेज मेसर्स बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल Bokaro Steel Plant ने अपने संविदा कर्मियों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘संजीवनी’ नामक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया है। यह कदम संयंत्र की अपने ठेका कर्मियों के समग्र कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यपरिसर के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है।

‘संजीवनी’ योजना के अंतर्गत लगभग 7,000 संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। योजना का संचालन बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जबकि बीमा कवरेज मेसर्स बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित संविदा कर्मी को ₹4 लाख तक की इन-पेशेंट (IPD) चिकित्सा सुविधा तथा ₹1,500 तक की आउट-पेशेंट (OPD) सुविधा एक वर्ष की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी। यह प्रावधान संविदा कर्मियों और उनके परिवारों को आकस्मिक स्वास्थ्य व्ययों से सुरक्षा प्रदान करेगा तथा उन्हें आर्थिक और मानसिक संबल देगा।

‘संजीवनी’ योजना पूरे सेल में इस तरह की एकमात्र योजना है जो न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि संविदा कर्मियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगी। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि बीएसएल अपने कार्यबल के प्रत्येक वर्ग को संगठन की प्रगति का सहभागी मानते हुए समावेशी, उत्तरदायी और मानवीय कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है।

उल्लेखनीय है कि यह योजना ठेका कर्मियों के कल्याण के प्रति बीएसएल की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर स्थापित करती है और औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL अधिकारियों-कर्मचारियों के जमा पैसे पर बवाल जारी, पढ़िए क्यों बना था SESBF
Next: Bokaro Steel Plant को बसाने वालों और विस्थापितों को समर्पित सेक्टर-11 में बन रहा कृतज्ञता पार्क

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.