Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant को बसाने वालों और विस्थापितों को समर्पित सेक्टर-11 में बन रहा कृतज्ञता पार्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant को बसाने वालों और विस्थापितों को समर्पित सेक्टर-11 में बन रहा कृतज्ञता पार्क

Azmat ali 05/03/2026 (Last updated: 05/03/2026) 1 minute read
Kritagyata Park is Being Built in Sector 11 Dedicated to Those who Contributed to the Construction of the Bokaro Steel Plant and Those Displaced

उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक। बोकारो इस्पात संयंत्र के निर्माण में योगदान देने वालों का दिखेगा सम्मान।

  • यह स्मरण कराएगा कि किसी भी औद्योगिक उपलब्धि के पीछे स्थानीय समुदाय की सहभागिता और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र को अपने स्थापना काल से ही स्थानीय निवासियों का निरंतर सहयोग, विश्वास और सहभागिता प्राप्त होती रही है। संयंत्र की आधारशिला से लेकर आज तक की प्रगति यात्रा में इस क्षेत्र के लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय रहा है। उनकी प्रतिबद्धता, त्याग और सकारात्मक सहयोग के परिणामस्वरूप ही संयंत्र आज राष्ट्रीय औद्योगिक परिदृश्य में एक सशक्त स्थान प्राप्त कर सका है।

संयंत्र प्रबंधन स्थानीय समुदाय की इस भूमिका के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। इसी भाव को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा सेक्टर-11 में “कृतज्ञता पार्क” की स्थापना की पहल की गई है। यह पार्क उन निवासियों के सम्मान में एक स्थायी स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिन्होंने बोकारो इस्पात संयंत्र के निर्माण एवं विकास में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

“कृतज्ञता पार्क” केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि उद्योग और समाज के बीच सुदृढ़ संबंधों का प्रतीक होगा। यह भावी पीढ़ियों को भी यह स्मरण कराएगा कि किसी भी औद्योगिक उपलब्धि के पीछे स्थानीय समुदाय की सहभागिता और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

संयंत्र प्रबंधन विश्वास व्यक्त करता है कि भविष्य में भी स्थानीय समुदाय का सहयोग और विश्वास इसी प्रकार बना रहेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास और प्रगति को नई दिशा मिलती रहेगी।

विस्थापितों और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संयंत्र प्रबंधन ने उठायें कई कदम (विस्तारीकरण के साथ बढ़ेंगे और अवसर, सशक्त होगा स्थानीय समाज) संयंत्र प्रबंधन ने क्षेत्र की जनता, विशेषकर विस्थापित परिवारों तथा स्थानीय युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक सकारात्मक एवं दूरगामी पहल की हैं।

अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को संवेदकों के माध्यम से संयंत्र के कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर नियोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें और उनके कौशल का समुचित उपयोग हो सके। अब तक 100 से ज्यादा युवाओं को समायोजित किया जा चुका है, वहीं अगले 1-2 महीनो में 125 और युवाओं को समायोजित करने से सम्बंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।

इसी प्रकार, विस्थापित ठेकेदारों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य आवंटित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल आजीविका के साधन सृजित करती है, बल्कि संयंत्र और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है।

संयंत्र प्रबंधन समय-समय पर संवाद एवं समन्वय के माध्यम से क्षेत्र की अपेक्षाओं को समझने और समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण से उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय विकास के नए आयाम खुलने की प्रबल संभावना है। इससे ऐसे कल्याणकारी एवं सहभागितापूर्ण पहलों को और गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बीएसएल के 7,000 संविदा कर्मियों को नई संजीवनी, 4 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
Next: SAIL में SESBF कटौती बंद, अब NPS में 2% निवेश का विकल्प, 21 दिन में फैसला करना होगा कर्मचारियों-अधिकारियों को, पढ़ें सर्कुलर की बातें

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.