बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट ट्रॉफी: NIT Raipur और CICA के बीच फाइनल 14 की शाम को

BSP Director Incharge Cricket Trophy Final Between NIT Raipur and CICA on 14th Evening
  • सेमीफाइनल मुकाबलों में एनआईटी रायपुर ने आंध्रा यूनिवर्सिटी को 44 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
  • दूसरे सेमीफाइनल में सीआईसीए ने आईआईएमएम को 11 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Bhilai Steel Plant में खेल भावना और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025’ का फाइनल मुकाबला शनिवार 14 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे सेक्टर-1 क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में एनआईटी रायपुर और सीआईसीए की टीमें आमने-सामने होंगी।

यह भव्य आयोजन BSP Officers Association एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष कराया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर की सकारात्मक पहल पर शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुकी है।

ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने बताया कि ऑफिसर्स एसोसिएशन केवल अधिकारियों के सर्वांगीण विकास ही नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक सदस्यों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े एलुमनी के बीच समन्वय और संपर्क बढ़ाने के लिए भी मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल दो टीमों के बीच खेल नहीं, बल्कि अलग-अलग संस्थानों से जुड़े लोगों के आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बन चुकी है।

महासचिव अंकुर मिश्रा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के इस संस्करण में 17 शैक्षणिक संस्थानों की एलुमनी टीमों के कुल 272 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 जनवरी 2026 को किया गया था।

सेमीफाइनल मुकाबलों में एनआईटी रायपुर ने आंध्रा यूनिवर्सिटी को 44 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सीआईसीए ने आईआईएमएम को 11 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, ईडी (एमएम) ए.के. चक्रवर्ती, ईडी (प्रोजेक्ट) प्रबीर कुमार सरकार, ईडी (रिटेंशन) डॉ. एके पंडा, ईडी (एचआर) पवन कुमार, ईडी (माइंस) कमल भास्कर, ईडी (माइंस/रावघाट) अरुण कुमार, ईडी (एफ एंड ए) प्रवीण निगम सहित सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर तथा मुख्य महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस महती प्रतियोगिता को सफल बनाने में एस.सी. एंड सी.ए. से श्री राजेन्द्र प्रसाद व उनकी टीम तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन से महासचिव अंकुर मिश्रा, समन्वयक जी.पी. सोनी सहित सभी पदाधिकारियों और जोनल प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।