Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट

Azmat ali 18/07/2026 1 minute read
BSP Employee Mohammad Rafi is Saving the Lives of Cows Using Reflective Belts

रिफ्लेक्टिव बेल्ट एक सरल और प्रभावी उपाय है। इससे एक भी सड़क दुर्घटना टलती है, तो रफी का प्रयास सफल माना जाता है।

  • 163 निराश्रित मवेशियों को पहनाई गई रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क सुरक्षा की दिशा में बीएसपी कर्मचारी का निरंतर प्रयास।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी मोहम्मद रफी अलग ही राह पर चल पड़े हैं। मवेशियों की जान बचाने की मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। घर बाहर निकलते ही कहीं भी आवारा मवेशी नजर आता, उसके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहना देते। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आवारा मवेशियों की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बेल्ट अभियान के तहत अब तक 163 रिफ्लेक्टिव बेल्ट निराश्रित गायों को पहनाई जा चुकी है। इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर मौजूद मवेशियों को वाहन चालकों के लिए दूर से दिखाई देना सुनिश्चित करना है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

रात्रि में सड़क पर बैठे या खड़े निराश्रित पशु अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। रिफ्लेक्टिव बेल्ट वाहन की हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही चमकने लगती है, जिससे चालक समय रहते सतर्क होकर सुरक्षित ढंग से वाहन चला सकते हैं।

इस अभियान का संचालन भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के पीबीएस विभाग के कर्मचारी मोहम्मद रफ़ी द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा सितंबर से ही संयंत्र के भीतर व टाउनशिप के प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर निराश्रित गौवंश को चिन्हित कर उन्हें रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अब तक 163 गौवंश को रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति एक सार्थक प्रयास किया जा चुका है।

मोहम्मद रफ़ी ने बताया कि, “रिफ्लेक्टिव बेल्ट एक सरल और प्रभावी उपाय है। यदि इससे एक भी सड़क दुर्घटना टलती है, तो हमारा प्रयास सफल माना जाएगा। आने वाले समय में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।” यह पहल सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी देती है तथा छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की प्रेरणा प्रदान करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
Next: एनएमडीसी के Director Commercial का चार्ज लिया विवेक निशांत नाथ ने, एस्सार स्टील, आर्सेलर मित्तल, ओडिशा माइनिंग का अनुभव

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.