Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील

Azmat ali 18/07/2026 1 minute read
INTUC Joins the Campaign to Prevent Accidents at Bhilai Steel Plant Urges Everyone to Save the Helpline Number

इंटक यूनियन ने कहा-भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता। पदाधिकारियों की बैठक में हेल्पलाइन नंबर प्रसारित करने की अपील।

  • प्रत्येक कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (PPE) की पर्याप्त उपलब्धता तथा नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा रोकने की मुहिम में अब इंटक भी शामिल हो गया है। यूनियन पदाधिकारियों की मीटिंग में हेल्पलाइन नंबर 07882-861111, 07882-861212 को सेव करने की बात कही गई। कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर इंटक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में हुई औद्योगिक दुर्घटनाओं, विभिन्न कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रमिकों के सुरक्षित कार्य वातावरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी कर्मचारी अथवा ठेका श्रमिक की सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (PPE) की पर्याप्त उपलब्धता तथा नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

इंटक यूनियन ने प्रबंधन से मांग की कि सभी विभागों में नियमित सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं तथा कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। ठेका श्रमिकों को भी स्थायी कर्मचारियों के समान सुरक्षा सुविधाएं एवं प्रशिक्षण दिया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी विभाग में सुरक्षा संबंधी लापरवाही पाई जाती है तो यूनियन इस विषय को प्रबंधन के समक्ष गंभीरता से उठाएगी तथा श्रमिकों के हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

अंत में इंटक यूनियन ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें, किसी भी असुरक्षित परिस्थिति की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारी एवं सुरक्षा विभाग को दें तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

सब्जेक्ट टू वेकेशन योजना शीघ्र प्रारंभ करने की मांग

बैठक में कर्मचारियों के आवास संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इंटक यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों के बेहतर आवास आवंटन एवं खाली पड़े आवासों के संरक्षण के लिए सब्जेक्ट टू वेकेशन योजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आवास सुरक्षित रहें और उनके खराब होने की स्थिति उत्पन्न न हो।

टाउनशिप में मच्छरनाशक दवा के छिड़काव की मांग

यूनियन ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए पूरे टाउनशिप क्षेत्र में नियमित रूप से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव किया जाए तथा फॉगिंग मशीन के माध्यम से धुआँ कराकर मच्छरों के प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था की जाए। बैठक में इंटक यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एमएसएमई कलस्टर को अपनाएगा बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पढ़ें डिटेल
Next: गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.