Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनएमडीसी के Director Commercial का चार्ज लिया विवेक निशांत नाथ ने, एस्सार स्टील, आर्सेलर मित्तल, ओडिशा माइनिंग का अनुभव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनएमडीसी के Director Commercial का चार्ज लिया विवेक निशांत नाथ ने, एस्सार स्टील, आर्सेलर मित्तल, ओडिशा माइनिंग का अनुभव

Azmat ali 18/07/2026 1 minute read
Vivek Nishant Nath assuming charge as Director Commercial NMDC

एनएमडीसी के नए निदेशक (वाणिज्य) अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक संचालन, खरीद, लॉजिसटिक्स और आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन में व्यापक अनुभवी हैं।

  • 2021 में वे ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) में महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन) के रूप में शामिल हुए थे।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। विवेक निशांत नाथ ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य) का कार्यभार ग्रहण किया। मेटल और माइनिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, विवेक निशांत नाथ बिक्री और विपणन, अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक संचालन, खरीद, लॉजिसटिक्स और आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन में व्यापक अनुभव अपने साथ लाए हैं।

श्री नाथ ने 1992 में एनएमडीसी के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और घरेलू लौह अयस्क की बिक्री और विपणन में व्यापक अनुभव प्राप्त करते हुए विभिन्न वाणिज्यिक भूमिकाओं में लगभग पंद्रह वर्षों तक कंपनी को सेवाएँ दी । इसके पश्चात उन्होंने एस्सार स्टील लिमिटेड और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया में प्रमुख पदों पर कार्य किया और 2021 में वे ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) में महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन) के रूप में शामिल हुए। बाद में उन्हें 2024 में ओएमसी में मुख्य महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन) के रूप में पदोन्नत किया गया, जहां उन्होंने लौह अयस्क, क्रोम अयस्क, मैंगनीज अयस्क, बॉक्साइट, चूना पत्थर और फेरोक्रोम के बिक्री और विपणन कार्यों का नेतृत्व किया।

ओएमसी में उनके कार्यकाल के दौरान, कंपनी ने लौह अयस्क की बिक्री और राजस्व में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की । उन्होंने वाणिज्यिक संचालन में सुधार के लिए ग्राहक-केंद्रित पहल, पारदर्शी मूल्य-निर्धारण तंत्र, डिजिटल सिस्टम और लॉजिसटिक्स सुधारों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में, ओएमसी की लौह अयस्क की बिक्री वित्तवर्ष 21 में 12.33 मिलियन टन से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 38.26 मिलियन टन हो गई।

इस क्षेत्र के प्रति उनका अटूट समर्पण उनके विद्वतापूर्ण योगदान से स्पष्ट है, जिसमें उन्होंने प्रासंगिक उद्योग विषयों पर 11 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं। श्री नाथ की विशेषज्ञता की मांग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर की जाती है, जहां उन्हें एसजीएक्स, फास्टमार्केट्स, माईस्टील, एसएमएम, आईएमएआरसी, मेटल जंक्शन, मेटालॉजिक और स्टीलमिंट जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर प्रमुख वक्ता और अतिथि व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज, पुणे से अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया है।

एनएमडीसी, प्रमुख निजी इस्पात कंपनियों और ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन में उनका अनुभव, एनएमडीसी के वाणिज्यिक संचालनों को मजबूत करने, ग्राहकों की भागीदारी बढ़ाने और 100 मिलियन टन लौह अयस्क खनन कंपनी बनने के कंपनी के दृष्टिकोण का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट
Next: Bhilai Steel Plant: जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे…कर्मचारियों की जान बचानी है तो तुरंत करें 07882-861111, 07882-861212 पर कॉल

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.