Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मचारी साल के आखिरी दिन छुट्टी के लिए नहीं कर सकते आवेदन, बायोमेट्रिक समस्याओं की नौटंकी जारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारी साल के आखिरी दिन छुट्टी के लिए नहीं कर सकते आवेदन, बायोमेट्रिक समस्याओं की नौटंकी जारी

08/12/2024 1 minute read
BSP-employees-cannot-apply-for-leave-on-the-last-day-of-the-year_-drama-of-biometric-problems-contin

हाजिरी एवं छुट्टियों को दुरुस्त करने के लिए हर महीने कर्मियों एवं अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीटू का दावा संयंत्र के कुछ कर्मी 31 दिसंबर की छुट्टी भरना चाहते हैं।

बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में छुट्टी आवेदन करने के साइट पर रोक है।

लिखकर आ रहा है कि साल के आखिरी दिन के लिए छुट्टी आवेदन नहीं कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बायोमेट्रिक फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम की कमियों को लेकर सीटू लगातार सवाल उठता रहा है। सीटू का मानना है कि इस सिस्टम में समस्याओं की नौटंकी अभी भी जारी है। भिलाई स्टील प्लांट में समस्याओं की अंबार लगी हुई है। छुट्टी को लेकर कर्मचारी खासा परेशान हो रहे हैं।

अभी भी कर्मियों के हाजिरी एवं छुट्टियों को दुरुस्त करने के लिए हर महीने कर्मियों एवं अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रबंधन अभी तक इस व्यवस्था को क्यों लेकर आया और इससे क्या लाभ हासिल हुआ यह बता पाने की स्थिति में नजर नहीं आता है।

31 दिसंबर की छुट्टी नहीं ले रहा है बायोमेट्रिक सिस्टम

संयंत्र के कुछ कर्मी 31 दिसंबर की छुट्टी भरना चाहते हैं। किंतु बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में छुट्टी आवेदन करने के साइट पर यह लिखकर आ रहा है कि साल के आखिरी दिन के लिए छुट्टी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
संयंत्र के निर्माण से लेकर आज तक हाजिरी लेने एवं छुट्टी आवेदन करने की मॉड्यूल में कई बदलाव हुए हैं। किंतु कभी भी 31 दिसंबर अर्थात साल के आखिरी दिन छुट्टी आवेदन ना कर पाने की बात कभी भी सिस्टम में नहीं डाला गया अब इसका जवाब एवं समाधान प्रबंधन को ही बताना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है?

महीने के आखिरी में हाजिरी एवं छुट्टी सुधारने में लगे रहते हैं अधिकारी

सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि संयंत्र में हाजिरी एवं छुट्टी की व्यवस्था देखने के लिए कई विभागों में टाइम ऑफिस हुआ करता था, जो धीरे-धीरे घटकर पूरे संयंत्र में दो टाइम ऑफिस बच गए, जिसमें 6 कर्मचारी कार्यरत थे। कुछ विद्वान अधिकारियों ने टाइम ऑफिस को खत्म कर ओलाम्स जैसे दुरुस्त एप्लीकेशन को हटाकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में नए एप्लीकेशन को लाए हैं।

इस नए एप्लीकेशन में छुट्टियां को दुरुस्त करने में एवं हाजिरी को ठीक-ठाक करने के लिए हर माह 1 तारीख से 10 तारीख तक संयंत्र के सारे कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं वर्क्स तथा नॉन वर्क्स के कई जिम्मेदार अधिकारी लग जाते हैं। यह व्यवस्था कब तक दुरुस्त होगी अथवा दुरुस्त होगी भी कि नहीं अभी भी अंधेरे में है।

संयंत्र जाते समय अभी भी बना हुआ है मेन गेट एवं जोरातराई गेट पर दबाव

बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम आने के बाद संयंत्र के अलग-अलग गेटों पर दबाव बढ़ गया जिसका समाधान करने के लिए सीटू ने प्रबंधन के सामने कई सुझाव प्रस्तुत किया और प्रबंधन ने भी उन सुझावों को सकारात्मक तरीके से लिया।

किंतु उन सुझावों पर अमल नहीं कर पाने के कारण मेंन गेट एवं जोरातराई गेट पर दबाव लगातार बना हुआ है। संयंत्र के अंदर आने के लिए गेटों की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: House Perquisite में 50% आयकर छूट न मिलने से SAIL कर्मचारियों को 6 हजार तक नुकसान, हाईकोर्ट जा रहा RAKS Rourkela
Next: Durg शहर को 148 लाख की लागत से इंडोर Swimming Pool की सौगात, Bhilai में बनेगा IT Park

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.