Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मचारियों को तुरंत दें नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक बोला-मनोबल संग बढ़ेगा प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारियों को तुरंत दें नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक बोला-मनोबल संग बढ़ेगा प्रोडक्शन

Azmat ali 16/01/2026 1 minute read
BSP Employees Should be Given Gifts Under the Non Financial Motivation Scheme

स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक की अपेक्स कमेटी बैठक। सब्जेक्ट टू वेकेशन व्यवस्था पुनः लागू करने की मांग की गई।

  • अपेक्स कमेटी ने मांग की है कि जनवरी 2026 से तत्काल नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू की जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक की अपेक्स कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय, सेक्टर-3 में आयोजित की गई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों के गिरते मनोबल एवं उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में यह चिंता व्यक्त की गई कि दिसंबर माह बीत जाने के बावजूद बीएसपी प्रबंधन द्वारा अब तक कोई भी नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

नियमित कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि उत्पादन एवं लाभ में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद प्रबंधन आज भी वर्ष 2007 की पुरानी इंसेंटिव स्कीम लागू किए हुए है, जो वर्तमान परिस्थितियों में कर्मचारियों के लिए अत्यंत अपर्याप्त है।

अपेक्स कमेटी ने मांग की कि जनवरी 2026 से तत्काल नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू की जाए, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और उत्पादन लक्ष्य एवं लाभार्जन में वृद्धि हो सके।

बैठक में यह भी मांग की गई कि भिलाई इस्पात संयंत्र में रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लगातार हो रही आगजनी एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इसके अतिरिक्त टाउनशिप में कर्मचारियों के आवासों की दुर्दशा पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। टाउनशिप प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। आवास हस्तांतरण के समय “वास्तविक स्वरूप में आवास देने की बाध्यता” के कारण अतिरिक्त निर्माण तोड़ने से आवास जर्जर हो जाते हैं, जिससे नए आवंटी को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।

इंटक ने मांग की कि इस बाध्यता को समाप्त किया जाए तथा “सब्जेक्ट टू वेकेशन” व्यवस्था पुनः लागू की जाए। इस अवसर पर स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र निरंतर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, लेकिन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मनोबल एवं सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र ही प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा टाउनशिप प्रबंधन से सुविधाओं में सुधार हेतु बैठक की जाएगी। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

बैठक में पूरन वर्मा, आर. सुमन, गिरिराज देशमुख, अजय मार्टिन, तुरिंद्रर सिंह, सुरेश श्याम, कुमार कौशलेंद्र सिंह, विश्वनाथ साहू, जे.के. सूर्यवंशी, रामजीत सिन्हा, शिव शंकर सिंह, रेशम लाल राठौर, एस.बी. सिंह, गुरुदेव साहू, ताम्रध सिंह, राजकुमार विजय, विश्वकर्मा जयराम ध्रुव, गोविंद राठौर, गणेश सोनी, मलय बनर्जी, सरोज राठौर, अजीत मोहन सोनी, डी.के. चौहान, बाल सिंह, शिव शंकर साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में 18 को डॉग शो: सीजी, महाराष्ट्र, ओडिशा के कुत्ते दिखाएंगे करतब, ब्यूटी पॉर्लर में होगा मेकअप
Next: भिलाई स्टील प्लांट में सुपरवाइजर की मौत, CISF जवान ने दिया सीपीआर, नहीं बची जान

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.