Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद करके बीएसपी प्रबंधन ने की गलती, इंटक बोला-बोरिया गेट पर दोपहिया चालकों के लिए भी बनाएं शेड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद करके बीएसपी प्रबंधन ने की गलती, इंटक बोला-बोरिया गेट पर दोपहिया चालकों के लिए भी बनाएं शेड

27/04/2025 (Last updated: 27/04/2025) 1 minute read
BSP management made a mistake by closing the Subject to Vacation Scheme INTUC said Build a shed for two-wheeler drivers at Boria Gate

इंटक यूनियन के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद कर प्रबंधनने बड़ी गलती की है।

बोरिया गेट पर फोर व्हीलर के लिए लिए तो शेड का निर्माण किया गया है, लेकिन बाइक वाले परेशान हो रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने बोरिया गेट पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सेड बनाने की मांग की है। यूनियन ने सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम को बंद किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन बताए कि इस स्कीम को बंद कर किसको फायदा पहुंचाना चाहता है।

पदाधिकारियों की बैठक में सचिन ताम्रध्वज सिंह ने कहा कि बोरिया गेट पर फोर व्हीलर के लिए लिए तो शेड का निर्माण किया गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक लंबी लाइन लगाकर इतनी तेज धूप में खड़े रहते हैं। प्रबंधन को जल्द से जल्द यहां सभी गैलरियों को कवर करते हुए एक शेड बनाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर मकान, कीजिए आवेदन, पढ़ें प्रक्रिया

वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर ने कहा कि बहुत लंबे प्रयास के बाद इंटक यूनियन द्वारा सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम शुरू कराया गया था, जिससे क्वार्टर छोड़ने वाले कर्मचारियों को यह फायदा होता था कि वह क्वार्टर में जो राशि खर्च किया है, उसमें से कुछ राशि उसे मिल जाता था।

साथ ही प्रबंधन को यह फायदा होता था कि उसे सुरक्षित क्वार्टर वापस मिलता था एवं वेलकम स्कीम के तहत हर क्वार्टर पर खर्च होने वाली औसतन 50-60 हजार रुपए की बचत होती थी। इस स्कीम के बंद होने से सभी वरिष्ठ कर्मचारियों में नाराजगी है। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप के अधिकारियों ने प्रबंधन को गलत फीडबैक देकर इस स्कीम को बंद कराया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

प्रबंधन के पास फंड नहीं है तो वेलकम स्कीम कैसे कराएगी

जब भी क्वार्टर में मेंटेनेंस की बात आती है तो प्रबंधन फंड नहीं होने का रोना रोता है। सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम चालू था तो 50% क्वार्टर में उसे वेलकम स्कीम के तहत मेंटेनेंस नहीं करना पड़ता था, उसके बाद भी प्रबंधन फंड का रोना रोता था। अब सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद हो जाने से प्रबंधन को सभी क्वार्टर में वेलकम स्कीम के तहत काम करना पड़ेगा, जिससे प्रबंधन पर और अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा।

कॉस्ट कंट्रोल सिखाने वाला प्रबंधन वेलकम स्कीम पर कैसे अधिक राशि खर्च करेगा

यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सब्जेक्ट टू वेकेशन स्कीम बंद कर प्रबंधनने बड़ी गलती की है। इससे कर्मियों को आर्थिक नुकसान तो होगा ही, प्रबंधन को भी डैमेज क्वार्टर मिलेंगे। और वह वेलकम स्कीम के तहत और अधिक पैसा खर्च करने पर मजबूर होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 9000 की मांग और कहां तक उम्मीद

लेकिन एचआरडीसी में कर्मचारियों को बुलाकर कॉस्ट कंट्रोल सिखाने वाला प्रबंधन क्या वेलकम स्कीम में और अधिक पैसे खर्च कर क्वार्टर मेंटेनेंस करेगा? प्रबंधन अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए जल्द से जल्द वेलकम स्कीम शुरू करे। यह स्कीम प्रबंधन एवं कर्मचारी दोनों के लिए फायदेमंद स्कीम में है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: 70 हजार कर्मी होते थे 1 एमटी प्रोडक्शन पर, आज 7 एमटी पर 10 हजार, न रोजगार और न ही क्रय शक्ति
Next: SAIL BSL: भिलाई स्टील प्लांट के भावी डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा से मिले डिप्लोमाधारी

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.