Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: भिलाई कर्मचारी यूनियन ने बायोमेट्रिक, RFID, प्लांट में खतरा, कर्मचारियों की बीमारी पर प्रबंधन को लपेटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: भिलाई कर्मचारी यूनियन ने बायोमेट्रिक, RFID, प्लांट में खतरा, कर्मचारियों की बीमारी पर प्रबंधन को लपेटा

Azmat ali 03/01/2026 1 minute read
BSP News Bhilai Karmachari Union Accuses Management of Biometrics RFID Danger in the Plant, and illness of Employees

वर्तमान में संयंत्र के लगभग 60% कर्मचारी 50 वर्ष से ऊपर के हैं। संयंत्र की सेवा करते-करते विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं।

  • यूनियन ने कहा-संयत्र को खतरा सिर्फ नियमित कर्मियों से ही है।
  • लगातार ठेका श्रमिकों का आना जाना उनका बदलते रहना, क्या इससे संयंत्र को खतरा नहीं है?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नव वर्ष के अवसर पर भिलाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें यूनियन की ओर से सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर और बायोमेट्रिक पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा-बायोमेट्रिक लगाते समय भी प्रबंधन का तर्क था कि श्रमिकों के पेमेंट और अटेंडेंस में हेराफेरी रोकने के लिए इसे लागू करना जरूरी है, पर श्रमिकों की समस्या जब की तस है। इसी प्रकार प्रबंधन अभी तर्क दे रहा है कि संयत्र एवं सामान की सुरक्षा के लिए आर एफ आई डी लगाया जाना आवश्यक है।

प्रश्न यह है कि संयत्र को खतरा सिर्फ नियमित कर्मियों से ही है। लगातार ठेका श्रमिकों का आना जाना उनका बदलते रहना, क्या इससे संयंत्र को खतरा नहीं है? इसलिए संयंत्र कर्मियों की इन बातों पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है कि पहले ठेकेदार, ठेका श्रमिकों और सुपरवाइजर को इस दायरे में लाया जाए।

सिन्टर प्लान्ट, कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस, आरएमपी जहां अत्यधिक धूल धुआं केमिकल रिएक्शन के कारण कर्मचारी हार्ट, लीवर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहें हैं। स्वस्थ्य प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्मित किया जाए, उनके लिए अच्छा रेस्ट रूम, कैंटीन, धूल रहित रोड होनी चाहिए।

महिला कर्मचारी जब कार्य स्थल पर हों, उस समय उनके छोटे बच्चों के लालन-पालन और खान पान की उचित व्यवस्था की जाए, उनके लिए संयंत्र के बाहर झूलाघर की व्यवस्था की जाए।

वर्तमान में संयंत्र के लगभग 60% कर्मचारी 50 वर्ष से ऊपर के हैं। संयंत्र की सेवा करते-करते विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। बच्चे शहर से बाहर रह रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां ज्यादा है। खुद को और परिवार को लेकर अधिकतम समय डाक्टर और अस्पताल में बीत रहा है। ऐसे में प्रबंधन नित्य नए नियम बनाकर कर्मचारियों को डराने की कोशिश कर रहा है जो मानवीय दृष्टि से ठीक नहीं है।

अस्पताल में डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। पहले इसे दूर किया जाना चाहिए, जिससे कर्मचारी और उसके परिवार को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सके। साथ ही भर्ती के समय अटेंडेंस की व्यवस्था मिल सके।

मीटिंग में अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक कुमार माहौर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रवीण मारडीकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष तरूण सेमुअल, ओपी तीतरमारे, डीजीएस अनुराग महुलकर, विष्णु साहू उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उद्यमी-व्यापारी एकजुट: BHILAI नगर निगम का एक्सपोर्ट टैक्स, GST की भावना, कानून के खिलाफ, स्टील इंडस्ट्री पर असर, कुर्की की धमकी
Next: INTUC Elections: संडे को मतदान, भारी खींचतान, संजय साहू-वंश बहादुर सिंह महासचिव पर भिड़े, विजय निर्विरोध कोषाध्यक्ष, पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.