Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: कर्मचारियों ने पूछे सवाल, डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन ने दिए मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: कर्मचारियों ने पूछे सवाल, डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन ने दिए मंत्र

Azmat ali 09/12/2025 (Last updated: 09/12/2025) 1 minute read
BSP News Employees Asked Questions, Yashwant Dewangan, who became Deputy Collector from Diploma Engineer, Gave Advice

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के तत्वाधान में आयोजित प्रेरणा सत्र में डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन ने साझा किए सफलता के सूत्र। 

  • प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, जिससे सत्र और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बन गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के तत्वाधान में ऑफिसर्स एसोसिएशन बिल्डिंग (प्रगति भवन) सिविक सेंटर में आयोजित “मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CGPSC में तृतीय स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव मोहम्मद रफ़ी, सेफ़ी के पूर्व अध्यक्ष तुलाराम यादव, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके बाद यशवंत देवांगन का प्रेरक संबोधन हुआ।

CGPSC तैयारी की विस्तृत मार्गदर्शिका

मंच संभालते हुए डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन ने CGPSC में अपने चयन की पूरी तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति, मानसिक दृढ़ता और रणनीति को अत्यंत स्पष्टता एवं सरल भाषा में साझा किया।

उन्होंने उपस्थित प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, जिससे सत्र और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बन गया। उनकी प्रेरक बातें युवाओं में उत्साह भरने वाली रहीं और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभदायक बताया।

सम्मान एवं समापन

कार्यक्रम के अंत में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से यशवंत देवांगन को गणेश जी की पीतल की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो लेकर इस विशेष क्षण को सहेजा गया। धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार द्वारा तथा सुचारू मंच संचालन अजय तमुरिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, प्रमोद पूरी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, संगठन सचिव अजय तमुरिया, खुशबू कुमार, शिवम सिंह, नैवेद्यम, सहित अनेक डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं भारी संख्या में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को लाखों का नुकसान, SAIL ने बनाया इसी को हथिहार
Next: पूर्व IAS अधिकारी बने संन्यासी स्वामी निरलिप्तानंद सरस्वती ने सेल आरएसपी कार्मिकों को डूबो दिया गहन सोच में

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.