Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में BSP OA ने रचा इतिहास, 10 महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने बदला कानून, ये पद तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में BSP OA ने रचा इतिहास, 10 महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने बदला कानून, ये पद तय

30/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-OA-creates-history-in-SAIL-law-changed-to-give-representation-to-10-women-officers-these-posts-fixed-1
  • सदस्यों ने ओए के कार्यों पर खुशी जताते हुए स्वीकृति की लगाई मुहर। ओए ने अपनी उपलब्धियां भी गिना दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की महिला अधिकारियों का रुतबा अब और बढ़ गया है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की महिला अधिकारियों को अब आफिसर्स एसोसिएशन में सियासत करने का मौका मिल गया है। बीएसपी ओए (BSP OA) ने आमसभा में महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करा लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Adani Group में छंटनी ACC छत्तीसगढ़ से शुरू…! कर्मचारियों को वीआर लेने का आदेश, वरना जबरन रिटायरमेंट

आफिसर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, सचिव द्वय रेमी थामस, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय जीपी. सोनी, निखिल पेठे एवं उपाध्यक्ष माइंस वेणु गोपाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।

ओए के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर की अध्यक्षता में आयोजित इस वार्षिक आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने निर्धारित एजेंडे पर चर्चा कर बाइलॉज़ में किए जाने वाले सभी संशोधनों को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही सदस्यों ने आमसभा में रखे गये विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी सहमति प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: 260 रुपए बढ़ा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन, छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई दर पर मिलेगी मजदूरी, SAIL BSP भी दायरे में

आमसभा के प्रारंभ में आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने अपने उद्बोधन में एसोसिएशन की विगत उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। श्री बंछोर ने अपने कार्यकाल के दौरान ओए द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी सदस्यों के सहयोग से हमने अपना संघर्ष जारी रखा और कई महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने में कामयाबी हासिल की जिसका श्रेय आपके निरंतर योगदान व समर्थन को जाता है। मैं आपके सहयोग के प्रति सदैव आभारी रहूंगा।

उन्होंने कहा कि हमने इस दौरान कई नई परम्पराओं को प्रारंभ किया है। जिसमें ओए के इतिहास में पहली बार महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इसी प्रकार ओए के इतिहास में महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने हेतु बाईलॉज में आवश्यक संशोधन किया गया। इस प्रकार ओए में महिला नेतृत्व को स्थान देने की एक अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया।

अब आगे क्या होगा…

इसके तहत ओए-बीएपी में दस महिला प्रतिनिधियों के मनोनयन किया जाएगा, जिसमें से एक पद संयुक्त सचिव (महिला कल्याण) तथा दूसरा पद संयुक्त सचिव (मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं) का होगा।
ओए ने अपनी उपलब्धियां गिनाई
बंछोर ने अपने कार्यकाल के महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस दौरान ओए ने जहां सम्मानजनक पे-रिविजन लागू करवाने में सफलता हासिल की। वहीं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण राशि पर आयकर छूट दिलाने में भी कामयाबी प्राप्त की। इसी क्रम में हमने अधिकारियों के नये कैफेटेरिया पर्क्स के संबंध में आदेश जारी करवाया।

बंछोर ने आगे बताया कि सेल में अधिकारियों को सितम्बर 2021 के पश्चात लगातार अनेक मदों में भुगतान किया जाता रहा, जिससे अधिकारियों में हर्ष का माहौल बना रहा। अधिकारियों को एन.पी.एस. खाते में सेल पेंशन योजना के मद से राशि हस्तांतरित की गई। अप्रैल 2020 से पे-रिविजन का एरियर्स का भुगतान किया गया।

मई 2022 में अधिकारियों को पी.आर.पी. 2020-21 के मद में एक मुश्त भुगतान किया गया। वित्त वर्ष 2021-22 में अधिकारियों को सर्वोत्तम पी.आर.पी. प्राप्त हुआ। जिसका आंशिक भुगतान जनवरी 2023 में किया गया तथा शेष राशि वित्त वर्ष 2023-24 में हस्तांतरित किया जाएगा।

एनके बंछोर ने उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त की चर्चा करते हुए कहा कि ओए के प्रयास से एच.ए. पर्क्स पर आयकर की 50 प्रतिशत राशि प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को वापस किया गया। इसी प्रकार टी.ए./डी.ए. तथा टर्मिनल टी.ए. में बढ़ोत्तरी की गई। डीए डी-फ्रिज कराया गया। इसके साथ ही जेओ बैच 2008 व 2010 के पे-एनॉमली का स्थायी समाधान कर पे-फिक्सेशन कराया गया। ओए के प्रयास से सेल पेंशन स्कीम की राशि अधिकारियों के खाते में पहुंची।
टाउनशिप को कब्जा मुक्त कराने में योगदान
ओए अध्यक्ष ने बताया कि हम बीएसपी बिरादरी के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं। ओए ने अपने सदस्यों के कल्याण के साथ-साथ ही सेल-बीएसपी के सुचारू संचालन हेतु कार्य किया है जिसके तहत ओए ने माइंस के क्लीयरेंस दिलाने में मदद की। इसके साथ ही भिलाई टाउनशिप में भयमुक्त वातावरण बनाने हेतु भिलाई टाउनशिप को कब्जामुक्त कराने में ओए ने निरंतर योगदान दिया।

इसी प्रकार ओए ने किया जन सेवा केन्द्र का शुभारंभ कर अपने वर्तमान व पूर्व सदस्यों को बेहतर सेवा प्रदान करने का शुभारंभ किया। सदस्यों के साथ-साथ बीएसपी कार्मिकों के दिव्यांग बच्चों के फिसियोथेरेपी हेतु स्वामी विवेकानंद सेवा केन्द्र की स्थापना की गई।
ओए महासचिव ने भी उपलब्धियां गिनाने में कोताही नहीं की
ओए के महासचिव परविन्दर सिंह ने आफिसर्स एसोसिएशन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने ओए के स्थानीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। परविन्दर सिंह ने बताया कि ओए ने अपने इस कार्यकाल में कई स्थानीय मुद्दों को हल करने में कामयाबी पाई है जिनमें प्रमुख है- भिलाई व माइंस क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, साप्ताहिक मेडिकल जांच की व्यवस्था, प्रतिष्ठित डॉक्टर्स व अस्पतालों के सहयोग से नियमित स्वास्थ्य वार्ताओं का आयोजन, सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान समारोह का नियमित आयोजन, दिवंगत अधिकारियों के परिजनों को उनके निवास पर जाकर सहायता राशि प्रदान करना, सेवानिवृत्त अधिकारी संघ को उनके कार्यक्रमों हेतु सभी सहयोग व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही खेलकूद गतिविधियों को अंजाम देने हेतु डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी का नियमित आयोजन।

परविन्दर सिंह ने ओए के अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि ओए ने पहली बार सकारात्मक पहल करते हुए बीएसपी बिरादरी हेतु डायरी एवं टेबल कैलेंडर जारी किया। ओए के प्रयासों से अधिकारियों के लंबित कोविड बिलों की प्रतिपूर्ति का आदेश जारी। ओए मेडिक्लेम पालिसी का नवीनीकरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण व विभिन्न महापुरूषों की जयंती का आयोजन भी सफलतापूर्वक किया गया।
अंकुर मिश्र ने वर्क लाइव बैलेंस पर बात रखी
ओए के कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के साथ ही वर्ष 2022-23 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति प्रस्ताव पेश किया। जिसे आमसभा में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। अंकुर ने सदन के सहमति से वर्क लाइव बैलेंस पर भी अपनी बात रखी।
15 प्रतिशत सदस्यों का कोरम पूर्ण नहीं
विदित हो कि आमसभा में 15 प्रतिशत सदस्यों के कोरम पूर्ण नहीं होने के कारण ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा सभा को आधा घंटे के लिए स्थगित किया गया। पुनः 7.00 बजे आमसभा प्रारंभ की गई। नियमानुसार जिसके लिए कोरम की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इस प्रकार आम सभा में पूर्व निर्धारित एजेण्डे पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai ब्लास्टर्स ने जीता BSP प्रीमियर लीग महामाया कप का ताज, 3 रन से हारा हरियाणा एकादश
Next: रामनवमी पर हादसा: एमपी के इंदौर में मंदिर के बावड़ी में गिरे 25 से ज्यादा श्रद्धालु, दक्षिणी गोदावरी के मंदिर में भीषण आग

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.