Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA Election: सेफी नॉमिनी बने अखिलेश मिश्र, संतोष, नीतिश, प्रह्लाद, अनू पी. जीते, 1 वोट से हारे मिलिंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA Election: सेफी नॉमिनी बने अखिलेश मिश्र, संतोष, नीतिश, प्रह्लाद, अनू पी. जीते, 1 वोट से हारे मिलिंद

Azmat ali 11/10/2025 1 minute read
BSP OA Election Akhilesh Mishra Became the SEFI Nominee, Santosh Nitish Prahlad, Anu P won Milind Lost by 1 Vote

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव का रिजल्ट घोषित। ओए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष की टीम तैयार।

  • पिछले साल जेडआर पर कृष्णानंद राय को 1 वोट से मिलिंद ने हराया था, अब एक वोट से खुद हार गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सेफी नॉमिनी पद पर अखिलेश मिश्र ने जीत हासिल की है। पांच पदों पर शनिवार को शाम को इंजीनियर भवन में वोट डाले गए। शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक वोटिंग हुई। 48 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2 वोट इनवैलिड हो गया है। एक वोटर रोहित सान्याल मतदान करने नहीं पहुंचे।

चुनाव अधिकारी जीएम आइआर जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा, संदीप झा और सैफुद्दीन फज़ली की निगरानी में वोटों की गिनती हुई। सेफी नॉमिनी पद पर अखिलेश मिश्र को 28 वोट मिले, जबकि विरोध में खड़े संजय कुमार तिवारी को 19 वोट मिले। इसी तरह वाइस प्रेसिडेंट फर्स्ट पर संतोष कुमार सिंह ने रोहित हरित को हरा दिया है। संतोष को 27 और रोहित को 20 वोट मिले।

वहीं, वाइस प्रेसिडेंट माइंस के रूप में नीतिश छत्री जीत गए हैं। इन्होंने 13 वोटों से प्रवीण मराठे को हराया। नीतिश को 30 और प्रवीण को 17 वोट मिले। सेक्रेटरी फर्स्ट पद प्रह्लाद मौर्या ने जीत हासिल की। प्रह्लाद को 31 वोट मिले, जबकि प्रतिद्धंदी को महज 16 वोट ही मिले। सेक्रेटरी सेकेंड के रूप में अनू पी चुनाव जीत गए। अनू को 24 वोट मिले, जबकि मिलिं कुमार बंसोड को 23 वोट मिले। बता दें कि पिछली बार मिलिंद ने जेडआर पद पर कृष्णानंद राय को 1 वोट से हराया था। अब एक वोट से ही मिलिंद को हार मिली।

रिजल्ट घोषित होने के बाद सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने विजेताओं को बधाई दी। साथ ही एकजुटता दिखाते हुए पूरी टीम को एक साथ लेकर चलने की बात कही। जो चुनाव जीत गए और जिन्हें जीत नहीं मिली, सबको साथ लेकर चलने का दम भरा गया है।

वहीं, रिजल्ट आने के बाद तरह-तरह की बातें भी चलनी शुरू हो गई। कुछ पदाधिकारियों ने यहां तक बोल दिया कि इस चुनाव में कई आस्तीन के सांप उजागर हो गए। जिस थाली में खा रहे थे, उसी को छेद किए। प्लांट के अंदर घूम-घूमकर बोल रहे थे कि मेरा वोट ज़ाया नहीं गया। अब ऐसे छुटभैय्या नेताओं की किरकिरी हो रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेलम के ED व RSP-BSP के पूर्व CGM आरके बिसारे के बेटे हर्षल London Fashion Film Festival 2025 में नामित
Next: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, 1 मज़दूर जख्मी, ठेकेदार की खुली पोल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.