Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA Election: अध्यक्ष पर दो नरेंद्र कुमार, महासचिव पर परविंदर के खिलाफ एम श्रीनिवास और अंकुर के विरुद्ध सत्यप्रकाश शर्मा, 11 जेडआर निर्विरोध
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA Election: अध्यक्ष पर दो नरेंद्र कुमार, महासचिव पर परविंदर के खिलाफ एम श्रीनिवास और अंकुर के विरुद्ध सत्यप्रकाश शर्मा, 11 जेडआर निर्विरोध

25/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-OA-Election-Two-Narendra-Kumar-on-President-M-Srinivas-against-Parvinder-on-General-Secretary-and-Satyaprakash-Sharma-against-Ankur-11-ZR-unopposed
  • वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर के खिलाफ टेलीकॉम के एजीएम नरेंद्र कुमार बंजारे ने ताल ठोक दिया है।


अज़मत अली, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव (BSP Officers Association Election) में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर अब वोट डाले जाएंगे। निर्विरोध चुनाव की सारी संभावनाओं पर अब विराम लग गया है। वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (Narendra Kumar Banchhor) के खिलाफ टेलीकॉम के एजीएम नरेंद्र कुमार बंजारे (Narendra Kumar Banjare) ने ताल ठोक दिया है। वर्तमान महासचिव कोक ओवन के सीनियर मैनेजर परविंदर सिंह (Parvindar SIngh) के खिलाफ एजीएम एलएंडए एम. श्रीनिवास (M. Shrinivas) ने फॉर्म भर दिया है। लगातार 3 बार से कोषाध्यक्ष फाइनेंस डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर अंकुर मिश्र (Senior Manager Ankur Mishra) के खिलाफ एजीएम प्लांट गैरेज सत्य प्रकाश शर्मा (Satya Prakash Sharma) ने दावेदारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : चीफ जस्टिस का दौरा: कोर्ट रूम के निर्माण की फाइल पर कुंडली मारे बैठा रहा पीडब्ल्यूडी, मुख्य न्यायाधीश के कदम पड़ते ही मचा हड़कंप

ये अधिकारी बिना चुनाव लड़े हो गए जोनल रिप्रेजेंटेटिव

जोनल रिप्रेजेंटेटिव (Zonal Representative) के 15 जोन में 67 ने नामांकन दायर कर दिया है। सात जोन में 11 लोग निर्विरोध जेडआर हो गए हैं। फाइनेंस (Finance) से अभिषेक कोचर (Abhishek Kochar), पर्चेस से श्रेया सेन गुप्ता (Shrey Sen Gupta), रेल मिल से संदीप बोरकर (Sandeep Borkar), जीपी सोनी (GP Soni), यूआरएम में सौभाग्य रंजन साहू (Sobhagya Ranjan Sahu), पर्सनल में अजय कुमार (Ajay Kumar), डीपीएस बरार (DPS Barar), आरईडी से राकेश सिंह ठाकुर (Rakesh Singh Thakur), प्लेट मिल से अजय चौरसिया (Ajay Chorasiya), पॉवर प्लांट से पीयूष सेन (Piyush Sen), प्रोजेक्ट से विवेक गुप्ता (Vivek Gupta) निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें : BJP: प्रेम प्रकाश पांडेय का टिकट लगभग तय, वैशालीनगर से ब्रजेश बिचपुरिया,अजय भसीन, केतन शाह, भोजराज, मदन सेन, रिकेश, महेश वर्मा दावेदार

चुनाव अधिकारी जीएम एचआरडी अमूल प्रियदर्शी और सुभाष भाई पटेल ने शुक्रवार शाम 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराया। आवेदन की स्क्रूटनी (Scrutiny) शनिवार को की जाएगी। इसके बाद ही पूरी लिस्ट सार्वजनिक होगी। फिलहाल, 28 अगस्त तक नामांकन वापसी की तारीख तय की गई है। 8 सितंबर को सुबह से शाम तक भिलाई क्लब में मतदान होगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL अधिकारियों पर 50% आवास टैक्स छूट संग सबकुछ न्यौछावर, कर्मचारियों से भेदभाव के परिवाद पर ठन गई RIKKS और RSS में

वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा…

अधिकारियों के मुद्दे पर ओए ने पूरी शिद्दत से काम किया है। सेफी और ओए ने मिलकर स्थानीय से लेकर कारपोरेट स्तर तक आवाज उठाई है। पे-रिवीजन (Pay – Revision) कराया। 15 प्रतिशत एमजीबी (MJB) और 35 प्रतिशत पर्क्स का हक दिलाया गया। इसकी वजह से अधिकारी अधिकतम बेनिफिट ले पाए। सेल पेंशन स्कीम (SAIL Pension Scheme) काफी लंबे समय से लंबित रही। यह भी सेफी और बीएसपी (BSP) ओए के प्रयास से ही संभव हो पाया। हर महीने 3 प्रतिशत के कंट्रीब्यूशन को 9 प्रतिशत कराना है। अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ी। रावघाट माइंस को चालू करने के लिए पूरा प्रयास किया। सीएम से चर्चा की। पूरा क्लियरेंस मिल चुका है। लीज डीड में भी सफल हो सके। बिजली बिल हाफ करने का प्रयास 2019 से किए, आज इस पर फैसला हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : घर बैठे या पार्ट टाइम लाखों कमाई का तरीका: Ghar Baithe Ya Part Time Lakhon kamai ka Tarika

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: आपके घर में तो नहीं पनप रहा डेंगू का लार्वा, जरा चेक कीजिए
Next: CG Election: छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जलाया चुनावी दीया, अब मोर भइया वोट देवइया

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.