Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association Election 2023: महासचिव और 43 ZR के लिए कल पड़ेंगे 2409 वोट, तैयारियां पूरी, अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष निर्विरोध होने से चुनाव फीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association Election 2023: महासचिव और 43 ZR के लिए कल पड़ेंगे 2409 वोट, तैयारियां पूरी, अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष निर्विरोध होने से चुनाव फीका

07/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Officers-Association-Election-2023-2409-votes-will-be-cast-tomorrow-for-General-Secretary-and-43-ZR-election-fades-due-to-unopposed-President-Treasurer-1
  • एक-एक वोटरों को साध रहे प्रत्याशी। टाउनशिप में फंसा मामला।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के अधिकारियों की संस्था बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) का चुनाव शुक्रवार को है। 2409 अधिकारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीएसपी के अधिकारी भिलाई क्लब में सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान करेंगे। इसी तरह आयरन ओर माइंस राजहरा के सिटीजन क्लब में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट की क्रिकेट टीम हो रही तैयार, आप भी आइए ट्रायल में

लाइम स्टोन माइंस (Lime Stone Mines) के अधिकारी नंदिनी गेस्ट हाउस (Nandini Guest House) में 11 बजे से शाम 5 बजे वोट डालेंगे। हिर्री और कोटेश्वर माइंस के अधिकारी पोस्टल बैलेट (Postal Ballet) से वोट डालेंगे। शाम 7 बजे से पहले सभी खदानों से पोस्टल बैलेट (Postal Ballet) के जरिए हुए मतदान और मत पेटियां भिलाई लाई जाएंगी। रात 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और करीब 11 बजे तक पूरे नतीजे आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई शहर की स्ट्रीट लाइट नहीं सुधरी तो ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना

इस बार के चुनाव में पूर्व की तरह माहौल नहीं बन पाया। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार बंछोर और कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्र (Ankur Nishr) निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन दोनों पदों पर प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि महासचिव पद पर परविंदर सिंह (Parvindar Singh) और एम श्रीनिवास (M Shrinivas) के बीच मुकाबला है। इसी तरह 43 जोनल प्रतिनिधियों में कड़ी टक्कर है। बैलेट पेपर पर पहला नाम एम श्रीनिवास और दूसरे नंबर पर परविंदर सिंह का है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिकों की जान जोखिम में, कोई ज़रा इस सड़क पर दे ध्यान

मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव अधिकारी जीएम एचआरडी (GM HRD) अमूल्य प्रियदर्शी (Amulya Priyadarshi), जीएम संदीप झा (Sandeep Jha), एजीएम एचआरडी सुभाष भाई पटेल (Subhash Bhai Patel) ने पूरी तैयारियां कर ली है। गुरुवार सुबह से ही मतपत्रों का मिलान कराया गया। वोटर लिस्ट, मतदान सामग्री आदि तैयार कर चुनाव दल को नंदिनी, राजहरा के लिए रवाना कर दिया। इधर-भिलाई क्लब (Bhilai Club) के बैडमिंटन हॉल और इसके सामने के एक अन्य हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सुभाष भाई पटेल खुद एक-एक टेबल को सेट कराते दिखे। मतदान कराने के लिए ट्रेनीज की मदद ली गई है। करीब 3 दर्जन युवाओं की टीम लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें : सियासी पार्टी नहीं, यूनियन कर सकती है कर्मियों का भला, प्रबंधन साध रहा राजनीतिक नेताओं को

दूसरी ओर प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा लिया है। व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर वोट मांगे जा रहे हैं। सबसे रोचक मुकाबला भिलाई टाउनशिप में हो गया है। यहां एक पद के जोनल प्रतिनिधि के लिए 3 अधिकारी मैदान में उतरे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट की क्रिकेट टीम हो रही तैयार, आप भी आइए ट्रायल में

जीएम स्तर के अधिकारी ने अपने ही विभाग के जूनियर आफिसर(Junior officer) को मैदान में उतार दिया है। इसको लेकर विरोधी खेमे ने भी पोल-खोल अभियान शुरू कर दिया। काफी खींचतान का माहौल बना हुआ है। वहीं, प्लांट के अंदर भी प्रचार अभियान थमा नहीं है। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (Steel Melting Shop) से 143 और स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से 113 वोटर हैं। ब्लास्ट फर्नेस से 135, मेडिकल से 135, कोक ओवन से 132, आइओसी राजहरा से 115, आटोमेशन एंड आइटी जोन इंस्ट्रूमेंटेशन, इंकॉस, डब्ल्यूबी, सीएंडआइटी से 109, कोटेश्वर माइंस से 31, हिर्री, नंदिनी, रावघाट, माइंस मुख्यालय से 41 आदि वोटर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Durg जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में तैयार, 10 लाख ई-बुक से कीजिएगा UPSC, CG PSC, रेलवे, BANK,SSC की तैयारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छावनी में विधायक देवेंद्र यादव की प्रगति यात्रा के साथ बढ़ी विकास यात्रा, 2.90 करोड़ की सौगात
Next: Railway News: रायपुर-डोंगरगढ़, इतवारी, दुर्ग ट्रेन कैंसिल, अंतागढ़ लोकल चलेगी सिर्फ दुर्ग तक

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.