Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने पहली बार 10 महिला अधिकारियों को कार्यकारिणी में दी जगह, जानिए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने पहली बार 10 महिला अधिकारियों को कार्यकारिणी में दी जगह, जानिए नाम

24/05/2023 (Last updated: 09/10/2024)
BSP-Officers-Association-for-the-first-time-gave-place-to-10-women-officers-in-the-executive-committee-know-their-names
  • ओए की कार्यकारिणी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी (एमएडंएचएस) के रूप में डॉ. पराग गुप्ता तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी (महिला कल्याण) के रूप में डॉ. लता देवांगन को नामित किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने अपने इतिहास में पहली बार महिला कल्याण हेतु बीएसपी के विभिन्न विभागों में कार्यरत 10 महिला अधिकारियों को नामित किया है। आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने इस अभिनव पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने यह वादा किया था कि हम 10 महिला प्रतिनिधियों को जोनल प्रतिनिधि के रूप में नामित करेंगे। जिससे महिला अधिकारियों के कल्याण के कार्यों को दिशा दी जा सके।

वर्तमान कार्यकारिणी ने इस वादे को पूरा करते हुए 10 महिलाओं के नामों पर अपनी मुहर लगाई है। साथ ही हमने यह वादा भी किया था कि मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेस में तथा महिला कल्याण हेतु ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद सृजित किया जाएगा। इस वादे के तहत ओए की कार्यकारिणी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी (एमएडंएचएस) के रूप में डॉ. पराग गुप्ता तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी (महिला कल्याण) के रूप में डॉ. लता देवांगन को नामित किया है।

एनके बंछोर ने बताया कि वर्तमान ओए कार्यकारिणी महिला विकास पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए इस वर्ष ओए द्वारा इतिहास में पहली बार महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। हमने महिला कल्याण को ध्यान में रखते हुए 10 महिला अधिकारियों को नामित किया है जो विशेष तौर महिला कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

इसी क्रम में महासचिव परविन्दर सिंह ने नामित 10 महिला अधिकारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस सूची में प्लांट से लेकर प्रोजेक्ट तक, मेडिकल से लेकर शिक्षा विभाग तक तथा कार्मिक विभाग से लेकर वित्त विभाग तक सभी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है।

ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं महासचिव परविन्दर सिंह तथा उपाध्यक्ष द्वय निखिल पेठे, जीपी सोनी, उपाध्यक्ष माइंस वेणुगोपाल देवांगन, सचिव द्वय रेमी थामस, अखिलेश मिश्रा ने नवनामित महिला अधिकारियों को बधाई दी।
जानिए नामित महिलाओं के नाम
एमएडंएचएस विभाग से एसीएमओ डॉ. लता देवांगन, बीआरम विभाग से डीजीएम दिप्ती राज, सीएंडआईटी विभाग से डीजीएम रंजीता सोनपिपरे, प्रोजेक्ट विभाग से एजीएम शबनम श्वेता, आरसीएल विभाग से एजीएम विनीता वर्मा, सीसीडब्ल्यू विभाग से एजीएम कोमल मेहरा, एजुकेशन विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक सविता तिवारी, एमएडंएचएस विभाग से कन्सल्टेंट डॉ. आकांक्षा शर्मा, कार्मिक विभाग से सहायक प्रबंधक सुष्मिता पाटला, वित्त एवं लेखा विभाग से सहायक प्रबंधक बी उषावल्ली।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEW: प्रमोशन के बाद वेतन कम, GM को 15 लाख तक नुकसान, इधर-कर्मी 39 माह के बकाया एरियर के लिए परेशान
Next: SAIL कर्मी करेंगे रेगुलर बी-टेक,सर्कुलर जारी, लेकिन इन शर्तों के साथ

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.