Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित

12/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Officers-Association-started-another-new-tradition-honored-those-doing-selfless-service-at-the-hands-of-ED-CGM-GM
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officer Association) ने महात्मा गांधी कला मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार तथा कार्यपालक निदेशक (माइंस) विपिन कुमार गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant में झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस यूनियन मीट, जानिए हुआ क्या

इसके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक माइंस आरबी गहरवार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officer Association) के अध्यक्ष तथा सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने की।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

इस अवसर पर ओए के महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, प्रथम उपाध्यक्ष तुषार सिंह तथा द्वितीय उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, माइंस के उपाध्यक्ष नितेश क्षत्रि, प्रथम सचिव संजय तिवारी, द्वितीय सचिव जेपी शर्मा  विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: धारा 144 लागू, बंदूक, राइफल, भाला, बल्लम, बरछा लेकर निकले सड़क पर तो उठा ले जाएगी पुलिस

नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officer Association) आज आयोजित सम्मान समारोह के साथ एक नई परंपरा प्रारंभ करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  South Eastern Coalfields Limited ने स्क्रैप को ढाला प्रतिमाओं में, SECL की हो रही वाहवाही

जिसमें निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले सदस्यों तथा एक्स-ओए के सक्रिय पदाधिकारियों, साथ ही पिछले कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले ओए के पदाधिकारी तथा जे़ड आर एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officer Association) के चुनाव कराने वाले चुनाव अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: खबरदार…! अगर, किसी सियासी पार्टी ने इस्तेमाल किया ये…

बीएसपी ओए, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करने की एक नई परंपरा प्रारंभ कर रही है। मैं सभी सम्मानित होने वाले सदस्यों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking : DURG पुलिस ने पकड़ा इंटर स्टेट गिरोह, गुजरात, महाराष्ट्र और भिलाई से निकला कनेक्शन, जानें

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में ओए, बीएसपी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ओए द्वारा निस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान करने की एक नई परिपाटी प्रारंभ की है यह अत्यंत ही प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। मैं बंछोर जी के नेतृत्व में इस नई टीम को शुभकामनाएं देता हूं कि आप पूरी ऊर्जा के साथ लोगों का कल्याण करें।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस: साहब…खारिज कर दीजिए बोनस का फॉर्मूला, नहीं चाहिए इससे रकम

द्वितीय मुख्य अतिथि के रूप में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (माइंस) विपिन कुमार गिरी ने ओए की नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि ओए के अध्यक्ष व सेफी के चेयरमैन नरेंद्र बंछोर ने जनकल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया है जिसके फलस्वरुप आज अपने अनेक सफलताएं अर्जित की है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों ने GM संग टीम पर पथराव कर BSL को जगाया, कल से अतिक्रमणकारियों पर दिखेगा कहर

उन्होंने हमेशा कुछ नया करने तथा कुछ बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने सेफी के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए उनके विभिन्न कार्यों का तथा संघर्षों का जिक्र किया।साथी सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों को निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए बधाई दी और बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

सम्मानित होने वाले सदस्य

मुख्य अतिथि द्वय पवन कुमार तथा विपिन कुमार गिरी एवं सेफी, चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने निस्वार्थ भाव से जनकल्याण में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सदस्यों में सर्वप्रथम ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव को निर्विघ्न संपन्न करने वाले चुनाव अधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें मानव संसाधन विकास विभाग के महाप्रबंधक अमूल्य प्रियदर्शी, सहायक महाप्रबंधक महाप्रबंधक सुभाष पटेल, महाप्रबंधक (सी एंड आई टी) संदीप झा को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी आत्महत्या केस में बड़ा अपडेट, Bokaro में होगा अंतिम संस्कार, कौन थी फोन करने वाली…

इसी क्रम में एक्स-ओए के अध्यक्ष सरोज रंजन दास तथा पदाधिकारी जेबी पाटिल को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ओए के हाउस लीज अभियान में लोगों की मदद करने तथा ओए के मीडिया प्रबंधन को दिशा देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवान नायक को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में

इसके साथ ही बीएसपी कार्मिकों (BSP Employee) को पेंशन तथा हायर पेंशन (Higher Pension) में मदद करने वाले नरेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ऑफिसर्स एसोसिएशन के पिछले कार्यकाल के दौरान जिन पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया था, उन्हें भी सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या की, महिला मित्र का मिला आखिरी कॉल

इसके तहत पूर्व वाइस प्रेसिडेंट (माइंस) वेणुगोपाल देवांगन तथा जोनल रिप्रेजेंटेटिव रविंद्र कुमार महाराणा को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर

इसके अतिरिक्त ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officer Association)  में दीर्घकाली के सेवा देने वाले तोरण लाल देवांगन, जैसन राज दोमट तथा श्रवण कुमार वैष्णव के कार्यों को भी विशेष रूप से सराहा गया और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवान नायक ने किया तथा समारोह के अंत में महासचिव परविंदर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस ताजा खबर 2023: Coal India में 12 साल में बढ़ा 5 गुणा और SAIL में ढाई गुणा भी नहीं बढ़ सका  Bonus, 8 साल पीछे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के GM डॉ. सोनटेके ने 24 देशों के सामने सेफ्टी पर रखी बड़ी बात, जानिए शोध पत्र में क्या है खास
Next: CG Election 2023: BJP ने नहीं दिया टिकट, बस्तर से सरगुजा तक छलके आंसू, फफक-फफक कर रो पड़े नेताजी…

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.