Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज भी मिलेगा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर कोर्ट में लड़ रहे, परविंदर सिंह ने साझा की सच्चाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज भी मिलेगा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर कोर्ट में लड़ रहे, परविंदर सिंह ने साझा की सच्चाई

Azmat ali 17/09/2025 1 minute read
BSP officers will also Receive interest on 11 months of perks Arrears SEFI Chairman NK Banchhor is Fighting in court, Parvinder Singh Reveals the Secret

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के वर्तमान महासचिव परविंदर सिंह ने झांसेबाजों को तगड़ा जवाब दिया है। कानूनी लड़ाई की बात साझा की।

  • 11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज दिलाने हेतु एनके बंछोर के नेतृत्व में सेफी पुनः न्यायालय की शरण में गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 19 सितंबर को है। अब चंद घंटे ही बचे हैं। आफिसर्स एसोसिएशन के वर्तमान महासचिव परविंदर सिंह ने झांसेबाजों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा-सेफी चेयरमैन व ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर की मेहनत थी कि सेल अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स एरियर्स भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई।

सेल के तत्कालीन 15000 अधिकारी लाभांवित हुए। इसके एरियर्स के ब्याज की राशि के लिए पुनः संघर्ष प्रारंभ हो चुका है। ब्याज के लिए सेफी न्यायालय की शरण में है। सेफी और ओए मिलकर तेजी से अधिकारियों के लिए काम कर रहा है। कारपारेट आफिस, मंत्रालय, कोर्ट तक सेफी-बीएसपी ओए गया है। बीएसपी के अधिकारियों की हर आवाज को उठाया और हक दिया जा रहा है।

महासचिव परविंदर सिंह ने कहा-एनके बंछोर के नेतृत्व में सेफी एवं ओए-बीएसपी ने 11 महीने के पर्क्स के एरियर्स के लिए हाईकोर्ट कोलकाता में लंबा संघर्ष किया है। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप हाईकोर्ट कोलकाता ने सितम्बर 2023 में अधिकारियों के पक्ष में आदेश पारित किया।

ज्ञात हो कि सेफी के द्वारा कोरोना काल के पश्चात अधिकारियों के 11 महीने के पर्क्स के एरियर्स का केस जो कि हाईकोर्ट कोलकाता में वर्ष 2017 से लंबित था, पर काफी कार्य किया गया एवं सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर हाईकोर्ट कोलकाता ने सितम्बर 2023 में अधिकारियों के पक्ष में आदेश पारित किया।

इसके बाद सेफी के द्वारा इस्पात मंत्रालय, वित्त मंत्रालय से गहन चर्चा की गयी, जिसके फलस्वरूप स्पात मंत्रालय के द्वारा सेल प्रबंधन को पर्क्स के भुगतान हेतु जुलाई 2024 में निर्देशित किया गया।

जानिए फिर आगे और क्या हुआ है

-सेल बोर्ड के द्वारा 8 अगस्त 2024 की सेल बोर्ड मीटिंग में लगभग 309.48 करोड़ रूपये का आवंटन इस मद में वित्त वर्ष 2023-24 में किया गया।

-वित्त वर्ष 2023-24 में हमारे निरंतर संघर्ष के चलते 8 अगस्त 2024 की सेल बोर्ड मीटिंग में लगभग 309.48 करोड़ रूपये का आबंटन पर्क्स एरियर्स भुगतान हेतु किया गया।

-15 वर्षों बाद अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स का भुगतान संभव हो सका। इसके भुगतान हेतु सेवानिवृत्त सदस्यों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

-न्यायालय ने कैट के आदेश को लागू करने का निर्देश दिया था, जिसके तहत कैट के आदेश में ब्याज के भुगतान के संदर्भ में कोई जिक्र नहीं था। विदित हो कि सेफी ने न्यायालय के केस के दौरान भी ब्याज की मांग रखी थी। परंतु इस संदर्भ में आए आदेश में ब्याज का कोई भी जिक्र नहीं किया गया था।

-11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज दिलाने हेतु एनके बंछोर के नेतृत्व में सेफी पुनः न्यायालय की शरण में गए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vishwakarma Puja 2025: सेल बीएसपी, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ भंडारे की तैयारी, यहां लगा पंडितजी पर बैन
Next: BSP OA Elections 2025: अफसर बोल रहे-ओए अध्यक्ष व सेफी चेयरमैन एनके बंछोर का काम बोलता है, वोट देने से पहले जरूर पढ़ें

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.