Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Rajhara Accident: साढ़े 5 घंटे बाद निकली 3 लाश, गिरेगी अधिकारी पर गाज…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Rajhara Accident: साढ़े 5 घंटे बाद निकली 3 लाश, गिरेगी अधिकारी पर गाज…?

Azmat ali 12/05/2026 1 minute read
BSP Rajhara Accident 3 Bodies Recovered after 5 and a half hours will Action be taken Against Bhilai Steel Plant Officer

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक रिव्यू मीटिंग में बोल चुके हैं कि हादसों पर कार्रवाई की जाए। अब देखना ये है कि राजहरा में क्या एक्शन होता है।

  • 3 शव को बीएसपी राजहरा हॉस्पिटल के मरच्यूरी में रखा गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा आयरन ओर माइंस टाउनशिप हादसे ने सबको झकझोर दिया है। पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से हादसा हुआ। 3 मजदूरों के दबने से मौत हो गई। साढ़े 5 घंटे के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका।

20 फीट लंबी पाइप में फंसने की वजह से शव को बाहर निकालने में खासा मशक्कत करनी पड़ी। रात 10.35 बजे दो लाश एक साथ निकाली गई। 3 शव को बीएसपी राजहरा हॉस्पिटल के मरच्यूरी में रखा गया है। बुधवार को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जब पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। गड्ढे से मिट्टी और मुरुम को बाहर निकालकर दूर रखने के बजाय मुंहाने पर ही रखा गया था, जिससे एक तरफ का हिस्सा धंस गया।

मजदूर पाइप की चपेट में आ गए। वार्ड नंबर 7 के रहने वाले किशुन की पूरी शरीर मिट्टी में धंसी थी और चेहरा सिर्फ बाहर दिख रहा था। शव को निकालने के लिए कोशिश की गई, लेकिन 20 फीट लंबी पाइप से दबे होने के कारण बाहर निकाने में मशक्कत करनी पड़ी।

दो अन्य मजदूर राकेश और बैशाखिन की लाश तक नहीं दिख रही थी। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं था। लेबर और पुलिस की मदद से ही शव को किसी तरह रात साढ़े 10 बजे बाहर निकाला जा सका। आखिर में राकेश और बैशाखिन का शव निकाला गया। दोनों शव आसपास ही थे।

असुरक्षित कार्य को लेकर बीएसपी कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। ठेकेदार बिजनू राम के कर्मचारी सिवरेज लाइन का कार्य करा रहे थे। बीएसपी की तरफ से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। कोई सुपरवाइजर न होने से हादसा हुआ।

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक रिव्यू मीटिंग में बोल चुके हैं कि हादसों पर कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि स्टील सेक्रेटरी के आदेश के बाद सेल में हुए पहले बड़े हादसे पर अब बीएसपी प्रबंधन क्या कार्रवाई करती है। किसकी जिम्मेदारी तय की जाती है?

बीएसपी कर्मचारियों ने बताया कि 10 फीट गहरे गड्ढे में सिर्फ मिट्टी नहीं थी। मुरुम भी था, जिसकी वजह से एक हिस्सा धंस गया। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के अधिकारी, डौंडी लोहरा के एसडीएम, पुलिस अधिकारी, कांकेर के सांसद भोज राज नाग, पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर आदि मौके पर मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मजदूरों के शोषण और लेबर कोड के खिलाफ भिलाई और दुर्गापुर में विरोध-प्रदर्शन, पीएम मोदी को भेजा पत्र
Next: Rajhara Accident Update: 3 लाश मरच्यूरी में, बाहर परिजनों का जमावड़ा, पोस्टमार्टम का इंतजार, BSP एक्शन में

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.