Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP अफसरों की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, केके यादव और पुष्पा एम्ब्रोस का बदला कार्यक्षेत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP अफसरों की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, केके यादव और पुष्पा एम्ब्रोस का बदला कार्यक्षेत्र

Azmat ali 01/06/2026 1 minute read
BSP releases new transfer list of officers KK Yadav and Pushpa Ambroses jurisdiction changed

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देशों के बाद टाउनशिप और उससे जुड़े विभागों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं।

  • बीएसपी के भीतर अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देशों के बाद टाउनशिप और उससे जुड़े विभागों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीएसपी प्रबंधन ने एक और ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। इंटर प्लांट ट्रांसफर लिस्ट से पहले ही कुछ अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर ही कार्यक्षेत्र बदलवाने का मौका मिल गया है।

दो महाप्रबंधकों (जीएम) का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। आदेश के मुताबिक पुष्पा एम्ब्रोस, जो वर्तमान में जीएम (एसएमएस-3) के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें स्थानांतरित कर जीएम (एसईडी) बनाया गया है। वहीं कृष्ण कुमार यादव (केके यादव), जो जीएम (टीएसडी) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी जीएम (एसईडी) के रूप में पदस्थ किया गया है। मतलब सेफ्टी डिपार्टमेंट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीएसपी के अंदर इस आदेश की सबसे अधिक चर्चा केके यादव को लेकर है। हाल ही में उन्हें इंफोर्समेंट विभाग से हटाया गया था। इसके बाद उनकी पदस्थापना टाउनशिप से जुड़े दायित्वों में की गई थी। अब नए आदेश के तहत उन्हें टाउनशिप से भी हटाकर सीधे प्लांट के भीतर स्थित सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (SED) में भेज दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारी चीफ जनरल मैनेजर (सेफ्टी एंड फायर सर्विसेज) को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही उन्हें नए विभाग और कार्यक्षेत्र से परिचित कराने के लिए दो सप्ताह का फेमिलियराइजेशन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एक सप्ताह विभाग/जोन तथा एक सप्ताह नई पदस्थापना वाले क्षेत्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

भिलाई स्टील प्लांट में पिछले कुछ समय से प्रशासनिक और विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि टाउनशिप, इंफोर्समेंट और अन्य संवेदनशील विभागों में कार्यरत अधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा के बाद लगातार तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे में इस नए आदेश को भी उसी व्यापक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है।

बीएसपी के भीतर अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं, क्योंकि प्रबंधन विभिन्न विभागों में नई कार्यप्रणाली और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के एस. सेनगुप्ता बने RINL के Director Operations
Next: Bhilai BMS: श्रमिकों की 40% छंटनी, वेतन समझौते, एरियर, आवास, चिकित्सा, इंसेंटिव पर धरना

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.