Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के एस. सेनगुप्ता बने RINL के Director Operations
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के एस. सेनगुप्ता बने RINL के Director Operations

Azmat ali 01/06/2026 1 minute read
S Sengupta CGM SAIL, has been Appointed as Director Operations of RINL

इस्पात मंत्रालय के बोर्ड स्तरीय नियुक्ति प्रकोष्ठ (Board Level Appointment Cell) द्वारा आदेश जारी। 2029 में रिटायरमेंट है।

प्लांट संचालन, मेंटेनेंस और उत्पादन प्रबंधन में सेनगुप्ता के लंबे अनुभव का लाभ आरआईएनएल को मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल (SAIL) के वरिष्ठ अधिकारी सुभासिस सेनगुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के निदेशक (ऑपरेशंस) पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

इस्पात मंत्रालय के बोर्ड स्तरीय नियुक्ति प्रकोष्ठ (Board Level Appointment Cell) द्वारा 1 जून को जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में सेल के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) और प्रतिनियुक्ति पर आरआईएनएल में कार्यरत सुभासिस सेनगुप्ता को निदेशक (ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है। कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा और उनकी सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2029 है। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड यानी विजाग स्टील प्लांट के संचालन प्रमुख के रूप में सुभासिस सेनगुप्ता की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

34 वर्षों का समृद्ध अनुभव

सुभासिस सेनगुप्ता का इस्पात उद्योग में करीब 34 वर्षों का अनुभव रहा है। उन्होंने जुलाई 1992 में सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर (सेंट्रल इंजीनियरिंग मेंटेनेंस) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मशीन शॉप, सेंट्रल इंजीनियरिंग मेंटेनेंस, शॉप्स, ब्लास्ट फर्नेस मेंटेनेंस और उत्पादन इकाइयों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

वे जुलाई 2005 में सीनियर मैनेजर, जुलाई 2009 में असिस्टेंट जनरल मैनेजर, जुलाई 2014 में डिप्टी जनरल मैनेजर और फरवरी 2018 में जनरल मैनेजर (ब्लास्ट फर्नेस-मेंटेनेंस) बने। जनवरी 2022 से मई 2025 तक उन्होंने सीजीएम (वर्क्स), स्टील ग्रोथ वर्क्स (एसजीडब्ल्यू), कुल्टी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें ग्रोथ डिवीजन के कार्यकारी निदेशक (ईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

प्रोजेक्ट्स से लेकर उत्पादन तक संभाली बड़ी जिम्मेदारियां

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक उन्होंने सेल में चीफ जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्हें आरआईएनएल में चीफ जनरल मैनेजर (वर्क्स) इंचार्ज के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। उत्पादन, परियोजनाओं, मेंटेनेंस और प्लांट संचालन के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को आरआईएनएल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को न बेचें, जल्द बुलाएं एनजेसीएस मीटिंग
Next: BSP अफसरों की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, केके यादव और पुष्पा एम्ब्रोस का बदला कार्यक्षेत्र

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.