Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP SC-ST Employees Association: सदस्यों की सदस्यता राशि वेतन से काटने की मांग, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP SC-ST Employees Association: सदस्यों की सदस्यता राशि वेतन से काटने की मांग, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
BSP SC-ST Employees Association Demand to Deduct Membership Amount from Salary of Members, Read Details (1)

भिलाई स्टील प्लांट और टाउनशिप के ठेका कार्यों की निविदाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को 22.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

  • एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन और प्रबंधन के बीच त्रैमासिक बैठक संपन्न।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन और प्रबंधन के बीच त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-आयरन) रोहित हरित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने लाईजन ऑफिसर को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संयंत्र के अंदर और बाहर कराए जाने वाले ठेका कार्यों की निविदाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को 22.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, जिससे इस वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने अंतर संयंत्र स्थानांतरण (इंटर प्लांट ट्रांसफर) के लिए गठित केंद्रीय स्थानांतरण समिति (सीटीसी) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर बैठकें नहीं होने से स्थानांतरण से संबंधित फाइलें लंबित रहती हैं, जिससे विशेषकर वृद्ध माता-पिता की चिकित्सीय स्थिति के कारण कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

कोमल प्रसाद ने यह भी स्मरण कराया कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के करकमलों से 26 नवंबर 2025 को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की गरिमा के अनुरूप चयनित स्थल पर डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया था।

उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही आगामी डॉ. आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 के अवसर पर एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका “नया सवेरा-2026” को समय पर प्रकाशित कराने की व्यवस्था करने की मांग रखी।

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि सड़क-8, सेक्टर-4 स्थित फेडरेशन भवन, जिसे सेल फेडरेशन कार्यालय संचालन हेतु प्रदान किया गया था, उसे तत्काल मान्यता प्राप्त फेडरेशन के उपाध्यक्ष को सौंपने की उचित कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि कोमल प्रसाद वर्तमान में सेल फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त सेक्टर-6 स्थित डॉ. आंबेडकर प्रेरणा स्थल के खेल एवं सांस्कृतिक परिसर में स्थापित प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित कर सौंदर्याकरण करने तथा प्रेरणा स्थल और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई।

एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने कहा कि महारत्न कंपनी सेल द्वारा जारी की जाने वाली सभी भर्ती संबंधी विज्ञप्तियों की प्रतियां एसोसिएशन को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को सही मार्गदर्शन दिया जा सके।

उन्होंने एसोसिएशन सदस्यों की सदस्यता राशि वेतन से काटने की व्यवस्था लागू करने, सेक्टर-9 अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने के बजाय अपग्रेड कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों एवं अन्य स्टाफ की भर्ती सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

इसके साथ ही एसोसिएशन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण हेतु देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में भेजने, डॉ. आंबेडकर प्रेरणा स्थल के समुचित संधारण तथा एसोसिएशन कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए नया कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, प्रोजेक्टर और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।

षाध्यक्ष अनिल खेलवार ने एसोसिएशन के शेष पदाधिकारियों को बीएसपी सिम उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। इस पर लाईजन ऑफिसर रोहित हरित ने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर प्रबंधन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जहां कहीं भी कमी है, उसे समय पर दूर किया जाएगा तथा सभी मांगों से उच्च प्रबंधन को अवगत कराकर कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

बैठक में एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष कमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, संगठन सचिव परमेश्वर करें, जोनल सचिव संतज्ञानेश्वर गायकवाड, कालीदास बघेल, संजय कुमार, उत्तम मडावी, यशवंत नेताम, कुजलाल ठाकुर तथा कार्यकारिणी सदस्य धरमपालराम और जितेन्द्र कुमार भारती सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 7 लाख 80 हजार पीएसयू कर्मचारियों के लिए पे रिवीजन कमेटी करें गठित, वादा निभाए केंद्र सरकार
Next: MIT Alumni Meet 2026: सामूहिक प्रयास से बोकारो स्टील प्लांट को बुलंदी पर ले जाने का संकल्प

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.