Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: पोर्टल बंद, भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं से सरचार्ज न वसूलें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: पोर्टल बंद, भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं से सरचार्ज न वसूलें

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
BSP Town Services Department Consumers unable to Make Payments due to Portal Outage do not Levy Surcharges

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने नगर सेवा विभाग के प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक एबी श्रीनिवास को पत्र लिखा।

  • उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भुगतान और शिकायत निवारण की व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और मोबाइल आधारित बनाया जाना समय की आवश्यकता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग में भुगतान लेने का पोर्टल पिछले सात-आठ दिनों से बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के चलते अगस्त माह का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं से अब सितंबर में बिना सरचार्ज के भुगतान लेने की मांग की गई है।

इस संबंध में स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स, भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीनिवास को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब भुगतान पोर्टल ही तकनीकी कारणों से बंद था तो उपभोक्ताओं की कोई गलती नहीं है। ऐसे में अगस्त माह का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं के सितंबर माह के बिल में सरचार्ज जोड़ना उचित नहीं होगा।

ज्ञानचंद जैन ने मांग की है कि अगस्त माह का लंबित भुगतान सितंबर में बिना किसी अतिरिक्त सरचार्ज के स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए ऑनलाइन और मोबाइल आधारित बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रॉपर्टी टैक्स सहित बिजली के बिलों के भुगतान के लिए ऑनलाइन मोबाइल सिस्टम और अधिकृत मोबाइल नंबर जारी किया जाए, ताकि उपभोक्ता समय पर भुगतान कर सकें। साथ ही, बिजली मीटर रीडिंग अथवा अन्य समस्याओं की शिकायत भी संबंधित विभाग के अधिकृत मोबाइल नंबर पर दर्ज करा सकें।

जैन ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग की ओर से भी भिलाई इस्पात संयंत्र को इस संबंध में लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन अभी तक संबंधित मोबाइल नंबरों को सार्वजनिक नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में अनावश्यक परेशानी होती है। उन्होंने नगर सेवा विभाग के प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक श्रीनिवास से अपेक्षा की कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

ज्ञानचंद जैन ने कहा कि शहरवासियों को नगर सेवा विभाग से काफी उम्मीदें हैं। उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भुगतान और शिकायत निवारण की व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और मोबाइल आधारित बनाया जाना समय की आवश्यकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं
Next: एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.