Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मियों के प्रमोशन पर संकट, NEPP से अधिकांश कर्मी कभी नहीं पहुंच पाएंगे D क्लस्टर में, इन्हें मिलेगा मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मियों के प्रमोशन पर संकट, NEPP से अधिकांश कर्मी कभी नहीं पहुंच पाएंगे D क्लस्टर में, इन्हें मिलेगा मौका

17/04/2025 1 minute read
BSP workers' promotion in trouble, most workers from NEPP will never be able to reach D cluster, these people will get a chance

NEPP को लेकर सीटू ने कहा अभी तो यह अंगड़ाई है। नीतियों एवं पॉलिसी को श्रमिक वर्ग से जुड़े संगठनों द्वारा विरोध करना चाहिए।

  • मैनपॉवर का 18% ही डी क्लस्टर में पद होंगे।
  • यदि संयंत्र में 100 कर्मी कार्यरत हैं तो उसमें से 18% अर्थात 18 कर्मी डी क्लस्टर में होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कर्मचारियों (Employees of Bhilai Steel Plant) के प्रमोशन पर संकट का बादल छाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी डी कलस्टर में नहीं पहुंच पाएंगे। सीटू ने कहा कि रिवाइस्ड नॉन एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी लागू होने के बाद अब जो असर दिखने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद और अंबेडकर भवन कब्जे पर सुनील रामटेके का पलटवार, पढ़ें डिटेल

वह केवल अंगड़ाई है। यदि इस पॉलिसी को रोका नहीं गया तो इसका खामियाजा दिनों दिन बढ़ता चला जाएगा। ज्ञात हो कि जून 2021 में इस पॉलिसी के बनने के बाद सीटू ने इसके नियम और उप नियम को ना केवल कर्मियों के बीच में विस्तार से बताया था बल्कि हस्ताक्षर अभियान चलाया एवं प्रबंधन को देकर लगभग छह माह तक इसे लागू होने से रोक कर रखा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर मकान, कीजिए आवेदन, पढ़ें प्रक्रिया

किंतु जैसे ही यूनियन का मान्यता चुनाव संपन्न हुआ एवं नई मान्यता यूनियन अस्तित्व में आई वैसे ही प्रबंधन ने इसे धीरे-धीरे सभी विभागों में लागू कर दिया, जिसका अब खामियाजा लगभग सभी को भुगतना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने जानवरों के लिए लगाया कूलर-पंखा, ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

NEPP के तहत अधिकांश कर्मी कभी नहीं पहुंच पाएंगे डी क्लस्टर में

नॉन एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी में यह प्रावधान है कि जितने कर्मी सेवारत होगी उतने ही कर्मियों का स्वीकृत मैनपॉवर माना जाएगा एवं उन सभी सेवारत मैनपॉवर का 18% ही डी क्लस्टर में पद होंगे। उदाहरण के लिए यदि संयंत्र में 100 कर्मी कार्यरत हैं तो उसमें से 18% अर्थात 18 कर्मी डी क्लस्टर में होंगे। यदि मान लो 1 साल बाद संयंत्र से 10 कर्मी सेवानिवृत हो जाते हैं एवं 90 कर्मी कार्यरत है तब 90 कर्मियों का 18% अर्थात 16 कर्मी डी क्लस्टर में होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में बड़ी घटना: ब्लास्ट फर्नेस 7 के जले ट्यूअर्स और कूलर, प्रोडक्शन ठप, सेक्टर 9 हॉस्पिटल-टाउनशिप रहा अंधेरे में

इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे कर्मी संयंत्र में घटते जाएंगे। वैसे-वैसे डी क्लस्टर में भी कर्मियों की संख्या घटते जाएगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि संयंत्र में जितने भी कर्मी भर्ती होंगे वे नौकरी करते-करते सीनियर तो हो जाएंगे। किंतु सीनियर होने के बाद भी सभी कर्मी डी क्लस्टर तक नहीं पहुंच पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

पहले हुआ करता था एसपीवी

सीटू महासचिव डीवीएस रेड्डी कहते हैं कि पहले एसपीवी पद्धति पर मैनपावर की गणना हुआ करती थी। अर्थात संयंत्र चलाने के लिए जितना मैनपावर की आवश्यकता थी, उसे स्वीकृत पोस्ट माना जाता था। जिसे एस संबोधित करते थे। उसे सैंक्शनिंग मैनपॉवर के बावजूद जितने कर्मी सेवारत रहते थे। उन्हें पोजीशन में माना जाता था, जिसे पी से संबोधित करते थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

सैंक्शनिंग मैन पावर में से पोजीशन मैन पावर को घटाने के बाद जितने पद रिक्त रहते थे। उन्हें वैकेंसी माना जाता था, जिसे वी से संबोधित करते थे एवं वैकेंसी पदों को भरने के लिए समय-समय पर भर्ती किया जाता था। किंतु नॉन एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी में जिन प्रावधानों को किया गया है। उसने सब कुछ उलट पलट कर रख दिया है, जिसमें बहुत से सुधार की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

कर्मियों का समर्थन हासिल होने पर किया जाना चाहिए कर्मियों के पक्ष में कार्य

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि कर्मियों के समर्थन से चुनाव जीतने के बाद कर्मियों के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा काम किया जाना चाहिए। किंतु जिन नीतियों एवं पॉलिसी को श्रमिक वर्ग से जुड़े संगठनों द्वारा विरोध करना चाहिए। वे श्रमिकों के बहुमत हासिल करने के बाद जीते हुए श्रमिक संगठन द्वारा प्रबंधन के साथ मिलकर श्रमिक वर्ग के खिलाफ किसी भी किस्म के नीतियों अथवा पॉलिसी पर समझौता करना दुर्भाग्य जनक है, क्योंकि इसका घातक परिणाम पूरे मजदूर वर्ग को झेलना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में पैसे की बर्बादी और हादसा रोकना आसान, छुपाओ नहीं बताओ…
Next: भिलाई स्टील प्लांट रावघाट में दे रहा सामूहिक विवाह और जात्रा अनुष्ठान के लिए 50 हजार, पढ़िए क्यों

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.