Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई पॉवर हाउस में कब्जेदारों पर BSP कार्रवाई का विरोध, व्यापारी पहुंचे कलेक्टर के पास, प्रेम प्रकाश पांडेय का आया नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई पॉवर हाउस में कब्जेदारों पर BSP कार्रवाई का विरोध, व्यापारी पहुंचे कलेक्टर के पास, प्रेम प्रकाश पांडेय का आया नाम

05/06/2025 (Last updated: 05/06/2025) 1 minute read
BSP's action against encroachers in Bhilai Power House was opposed, traders approached the collector, Prem Prakash Pandey's name came up

जिलाधीश से मांग की गई कि बीएसपी व नगर निगम के साथ बैठक कर पार्किंग क्षेत्र पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने पर अमल हो।

  • पार्किंग क्षेत्र में बीएसपी की कार्यवाही के विरोध में छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एवं जवाहर मार्केट कमेटी का दल मिला कलेक्टर से।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जवाहर मार्केट पावर हाउस में स्थित पुराना एम्प्लायमेंट ऑफिस के सामने से कब्जेदारों को बीएसपी ने हटाया है। इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी कलेक्टर के पास पहुंच गए। बीएसपी यहां सेल सेलम निर्मित स्टील के बर्तन की दुकान खोलने जा रहा है। इसके लिए यहां से कब्जेदारों को हटाया गया है।

बीएसपी की कार्रवाई के बाद छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं जवाहर मार्केट कमेटी का एक दल कलेक्टर के पास बुधवार को पहुंच गया। कहा-यह जमीन सालों से पावर हाउस क्षेत्र के आसपास सभी बाजारों के लिए पार्किंग के रूप में उपयोग हो रहा था। आज बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा उस क्षेत्र को खाली कराया गया है।

चेम्बर व मार्केट कमेटी ने जिलाधीश महोदय को ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्षों पूर्व बीएसपी द्वारा ही पावर हाउस मार्केट बसाया गया था। इस बाजार को पार्किंग देना बेहद जरूरी था। पुराना एम्प्लायमेंट ऑफिस जो जर्जर अवस्था में था, नगर निगम प्रशसन के सहयोग से उस क्षेत्र में वर्षों से पार्किंग का उपयोग किया जा रहा था।

ज्ञात हो कि 2016-2017 में तत्कालीन मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय द्वारा बीएसपी व नगर निगम प्रशसन को प्रस्ताव जो उनके मिनट बुक में उल्लेखित है, जिसमे क्रमांक 2 कंडिका में “पुराना रोजगार कार्यालय स्थित पार्किंग स्थल पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाये जाने हेतु अनापत्ति”प्रस्तावित किया गया है। इसमे उस स्थान को पार्किंग स्थल पहले से ही कहा गया है।

व्यापारियों ने कहा-प्रस्ताव के बावजूद बीएसपी की कार्यवाही अनुचित है। चेम्बर महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा व मार्केट अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जवाहर मार्केट व आसपास क्षेत्रो में आज भी बीएसपी की दुकानें है। बीएसपी ने पार्किंग के लिए स्थान नहीं दिया है।

बाजार के लिए पार्किंग नितांत आवश्यक है। वैसे भी जवाहर मार्केट में पार्किंग के लिए ग्राहकों को असुविधा व परेशानी होती है। बीएसपी की इस कार्यवाही का विरोध करते है। जिलाधीश से निवेदन करते है कि बीएसपी व नगर निगम के साथ बैठक कर पार्किंग क्षेत्र पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को शीघ्र कार्यरूप में परिणित किया जाए।

बीएसपी के विरोध में ज्ञापन देने चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन, गारगी शंकर मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, गुरमीत सिंह वाधवा, नरेश छाबड़ा, भोलानाथ सेठ व अनेक पदाधिकारी जिला कार्यालय दुर्ग पहुंचे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर पहुंची मुख्यमंत्री साय के घर, पढ़ें डिटेल
Next: विश्व पर्यावरण दिवस: बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने बोकारो स्टील प्लांट में रोपे पौधे, इस साल लगेंगे 2 लाख पौधे

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.