Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के सुरक्षा प्रबंधन को गोवा में मिली नई ऊंचाई, इधर-10 ठेका मजदूरों को मिला सुरक्षा पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के सुरक्षा प्रबंधन को गोवा में मिली नई ऊंचाई, इधर-10 ठेका मजदूरों को मिला सुरक्षा पुरस्कार

27/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-safety-management-got-a-new-height-in-Goa-here-10-contract-workers-got-safety-award

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नेशनल सेफ्टी काउंसिल मुंबई द्वारा गोवा में सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर आधारित 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। भारत के उद्योग जगत में सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के समग्र संवर्धन के लिए प्रतिवर्ष यह राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन में देश के विभिन्न उद्योगों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिभागिता दी।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट्स, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड किया पार, यूआरएम ने किया कमाल

सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण सेमिनार में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) जीपी सिंह ने सुरक्षा प्रबंधन पर एक बेहद ही प्रेरक तथा ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उनके इस प्रस्तुति का विषय था “ट्रांसफॉरमेशन ऑफ सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम, लिवरेजिंग डिजिटल टेक्नोलॉजी”। उन्होंने अपने इस प्रस्तुति के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली में डिजिटल टेक्नोलॉजी के विविध प्रयोगों तथा उनके सफल परिणामों को लोगों के समक्ष रखा।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL में 110 अधिकारियों की ज्वाइनिंग, BSL को 19, RSP को 16, BSP को 10 और DSP-ISP को मिले 3-3 नए अधिकारी, भिलाई में सबका इंडक्शन

जीपी सिंह द्वारा प्रस्तुत इस पेपर की बेहद सराहना की गई। साथ ही सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सुरक्षा संवर्धन हेतु किए जा रहे अभिनव प्रयासों की भी प्रतिनिधियों ने जमकर तारीफ की। विदित हो कि इस तकनीकी पेपर का लेखन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) जीपी. सिंह तथा इन्कास के वरिष्ठ प्रबंधक एसपी. राजकुमार ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSL के DGM के गर्दन पर चाकू रखने वाला लूटेरा दानापुर से गिरफ्तार, चोरी का फोन ट्रैक होने से धराया, 2 फरार

दस संविदा कर्मियों को सुरक्षा पुरस्कार

सेल- भिलाई स्टील प्लांट यूटिलिटीज ऑर्गनाइजेशन के 10 संविदा कर्मियों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। संविदा कर्मचारी सुरक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) के कार्यालय में यूटिलिटीज ऑर्गनाइजेशन में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:   सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूर-किसान घेरने जा रहे संसद, छत्तीसगढ़ में जागरुकता अभियान

एसीडब्ल्यूई, एसिटिलीन प्लांट, पीएलईएम, सीएएस और सीडब्ल्यूपी में संविदा कर्मियों और ओपी-2 श्रमिकों को मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) एके. जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग (एसईडी) के महाप्रबंधक डॉ. ए. आर. सोनटेके उपस्थित रहे। दो नम्बर सुरक्षा सर्वोत्तम एवार्ड, दो नम्बर सुरक्षा अनमोल एवार्ड, 6 सुरक्षा दक्ष एवार्ड ठेका श्रमिकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपयोगिता संगठन में विभिन्न अनुभागों के सभी प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग अधिकारी और विभागीय सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP में 7 साल पहले मजदूर हो रहा जबरन रिटायर, अगला नंबर आपका तो नहीं…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट्स, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड किया पार, यूआरएम ने किया कमाल
Next: Rourkela Steel Plant ने 104 लड़के-लड़कियों को बांटे साइकिल, आपके बच्चे को मिली क्या…

Related Stories

BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026
Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.