Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Assembly Elections: तेलुगू समाज उतार सकता है भिलाई नगर से प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस का बढ़ेगा बीपी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CG Assembly Elections: तेलुगू समाज उतार सकता है भिलाई नगर से प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस का बढ़ेगा बीपी

18/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CG-Assembly-Elections-Telugu-community-can-give-candidate-from-Bhilai-Nagar-seat-increased-uneasiness-of-BJP-Congress
  • एक अनुमान के अनुसार लगभग 40 हजार से 45000 तेलुगू मतदाता भिलाई क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत हैं।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव साल पलटने से पहले होने वाला है। युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही है। कांग्रेस और भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस शुरू कर दिया है। एक-एक वर्ग के वोटरों को साधने के लिए आंध्र प्रदेश तक की दौड़ लगाई जा रही है। तेलुगू समाज पर जिस तरह से कांग्रेसी और भाजपाई फिदा हुए हैं, उससे इस समाज का मनोबल काफी बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेसियों की लगेगी पाठशाला, सीखेंगे बूथ मैनेजमेंट

अब ये बात भी सामने आ रही है कि क्यों न समाज अपने बीच से एक प्रत्याशी खड़ा कर दे। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजर है। वोट बैंक को देखते हुए समाज अपनी ताकत का एहसास भी कराना चाहता है। तेलुगू समाज से आने वाले एक समाजसेवी का कहना है कि अगर, हम चुनाव जीत नहीं सकते, तो हराने की ताकत रखते ही हैं…।

एक अनुमान के अनुसार लगभग 40 हजार से 45000 तेलुगू मतदाता भिलाई क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत हैं। खुर्सीपार में तेलुगू समाज की बड़ी आबादी है। यह चिंतन उनके बीच लगातार सामाजिक बैठकों में होती रही है कि हमारा प्रतिनिधि क्यों नहीं? भिलाई का इतिहास रहा है कभी भी भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़कर कोई भी नहीं जीता है।

ये खबर भी पढ़ें:  50 ग्राम सोना और 39 माह के बकाया एरियर से ध्यान हटाने जबरन आती है बार कोड की बात…

एक चुनाव ऐसा आया था, जिसमें रवि आर्या और पीके मोइत्रा के बीच कांटे की टक्कर हुई। यूनियन नेता रवि आर्या चुनाव जीते बतौर कांग्रेस उम्मीदवार। लेकिन उसके बाद इंटक के ही कद्दावर नेता कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर गजेंद्र सिंह ने बदरूद्दीन कुरैशी के विरुद्ध अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का प्रभाव न सिर्फ भिलाई एवं उनके आसपास के गांव में भी रहा है और बड़ी संख्या से ठेका मजदूर भी दूर-दराज के गांव से यहां काम करने आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव: Chhattisgarh के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी, CM भूपेश बघेल सरकार देगी कबीर आश्रमों को 5-5 लाख

दूसरी ओर यह भी देखा गया कि पिछले दिनों टाउनशिप में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घटी। इसके बाद कर्मियों एवं यूनियन नेताओं ने नजदीक से यह महसूस किया कि दोनों ही दल कहीं ना कहीं उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

खासकर टाउनशिप के भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का और सेक्टर-9 की घटना के बाद कर्मचारियों-अधिकारियों ने विरोध किया एवं एकजुटता दिखाई। एक बात यह भी सामने खुलकर आई कि हम किसी को जीता नहीं सकते। लेकिन हम जिसको चाहें, उसको हरा सकते हैं…। इस चुनाव में कई एंगल सामने आ रहे हैं और उसमें से यह भी एक एंगल है…।

ये खबर भी पढ़ें:   NJCS Sub-Committee Meeting 2023: ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता में जोड़ें रात्रि, आवास, साइकिल और कैंटीन भत्ता

सीटू यूनियन से जुड़े एक बड़े पदाधिकारी ने कहा कि कैंटीन कर्मियों की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट तक गए थे। लगभग 500 कैंटीन कर्मियों को भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी का मामला था। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी तेलुगु एवं श्रीकाकुलम डिस्टिक के ज्यादातर लोग थे। और कहीं ना कहीं यह भी महसूस किया जा रहा है कि तेलुगू वोटरों पर कुछ हद तक इनका भी प्रभाव हो सकता है। लेकिन पिछली बार इनके प्रत्याशी खड़े हुए तो उन्हें लगभग 1400 से वोट मिला था।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai में हाउस लीज का मामला गरमाया, 27 जून को बनेगी एक कमेटी, CM-BSP से होगी बातचीत

लेकिन, इसके उलट जब यूनियन चुनाव हुए तो तीनों यूनियनों को लगभग सो डेढ़ सौ वोटों के अंतर से हार जीत का फैसला हुआ। लेकिन, चुनाव के बाद संयंत्र में खासकर कर्मियों ने इस बात को महसूस किया, जिसे हराना नहीं चाहिए था उसे ही हम हरा बैठे। कहीं ऐसा ना हो इस विधानसभा चुनाव में जिसकी कल्पना अभी तक नहीं की गई है, कहीं ऐसा कुछ होने की दिशा में भिलाई विधानसभा क्षेत्र बढ़ तो नहीं रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 2014 से पहले रिटायर होने वालों को भी चाहिए उच्च पेंशन, सुप्रीम कोर्ट करेगा जुलाई में सुनवाई

यह भी देखा गया है कि दक्षिण भारतीय वोटर अक्सर बंटे हुए दिखते थे। लेकिन उनकी सामाजिक बैठकों में अब एकता की गुहार‌ होने लगी‌ ।सुलझे एवं सीनियर सामाजिक कार्यकर्ता बार-बार एकता पर बात उठा रहे हैं। आने वाला समय ही इन पर से पर्दा उठा सकता है। बता दें के पिछला चुनाव पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से करीब ढाई हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 50 ग्राम सोना और 39 माह के बकाया एरियर से ध्यान हटाने जबरन आती है बार कोड की बात…
Next: Bhilai Steel Plant: QR Code के बगैर कोई गाड़ी BSP में नहीं जाएगी, होगी CISF चेकिंग, चाहे कुछ भी कर लो…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.