Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोकारो स्टील प्लांट की 4 खबरें पढ़िए एक साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोकारो स्टील प्लांट की 4 खबरें पढ़िए एक साथ

17/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Read-4-news-of-SAIL-Bokaro-Steel-Plant
  • सेल बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited – SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) से चार खबरें आ रही हैं। जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) की ओर से जारी की गई चारों खबरों को आप सूचनाजी.कॉम में विस्तार से पढ़िए। गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, ऑटोमेशन लैब का उद्घाटन, सिमेटिक एस-7 बेसिक पीएलसी पर प्रशिक्षण और बोकारो संगीत कला अकादमी में महिला समिति की नई लाइब्रेरी पर खबर आधारित है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज: राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून तक

न्यूज-1: ऑपरेशन गैरज और सीबीआरएस में 4 नए बुलडोजर शामिल

बीएसएल (BSL) के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में बीएसएल के ओ.जी. और सी.बी.आर.एस. विभाग में 4 नए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बी ई एम एल) के द्वारा निर्मित बी डी -355 बुलडोजर की कमीशनिंग कर उन्हें सेवा में बहाल किया गया। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) चित्तरंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधकगण, वरीय अधिशासी , ओ.जी. और सी.बी.आर.एस. विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण तथा बी ई एम एल के क्षेत्रीय प्रबंधक अलोक कुमार तथा उनकी टीम के सदस्य शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : Retirement Planning में ये 3 गलतियां न करें, पढ़ें निवेश फॉर्मूला, भत्ते, बोनस और वेतन वृद्धि पर रिपोर्ट

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीयों को मशीनों की विशेषताओं और अन्य विवरणों के बारे में श्री प्रशांत किशोर, प्रबंधक (ओजी और सीबीआरएस) और सी सेठी, सहायक महा प्रबंधक (ओजी और सीबीआरएस) के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। सभी बुलडोजर 46 टन ऑपरेटिंग क्षमता के हैं जिनका उपयोग मुख्य रूप से संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में डोजिंग के लिए किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai के प्लेयर्स ने नेशनल चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

न्यूज-2: बोकारो संगीत कला अकादमी में महिला समिति की नई लाइब्रेरी

बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) में साक्षरता और सांस्कृतिक संवर्धन में एक नया अध्याय जोड़ते हुए सेक्टर 4 सी स्थित बोकारो संगीत कला अकादमी में महिला समिति बोकारो द्वारा संचालित नई लाइब्रेरी का लोकार्पण महिला समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : उत्पादन लक्ष्य हासिल करने SAIL RSP की नई पहल ‘BAAHAM-Working Together, बॉटम लाइन पर फोकस

इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी , अधिशासी निदेशक (कार्मिक एव प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (एस आर यू) पी के रथ, मुख्य महा प्रबंधकगण, वरीय अधिशासी, महिला समिति की उपाध्यक्ष प्रीति शरण, इती रथ, मोनिका रंगानी, सचिव बंदना झा, कोषाध्यक्ष रीता रानी, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अभिरुचि प्रिया, समिति सदस्य पुष्पा भारतीय, जया, आशा तथा महिला समिति की अन्य सदस्य, संगीत कला अकादमी की समिति के सदस्य और ट्रस्टी तथा गणमान्य अतिथि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी ले आए एक और अवॉर्ड, उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 में परचम लहराया

महिला समिति द्वारा पूर्व में सेक्टर 1 सी में संचालित लाइब्रेरी का बोकारो संगीत कला अकादमी परिसर में स्थानांतरण किया गया है, ताकि यहाँ उपलब्ध कराये गए पुस्तकों और संसाधनों के विशाल संग्रह का लोग लाभ उठा सके। साथ ही यह पुस्तकालय सामुदायिक जुड़ाव के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा तथा ज्ञानोदय की संस्कृति को बढ़ावा देगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant को मिला AI इनोवेशन के लिए Productivity Excellence Award 2024

न्यूज-3: ऑटोमेशन लैब का उद्घाटन, सिमेटिक एस-7 बेसिक पीएलसी पर प्रशिक्षण

बीएसएल (BSL) के मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) में “ऑटोमेशन लैब” का उद्घाटन तथा सिमेटिक एस – 07 बेसिक पी एल सी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र मे अधिशासी निदेशक (कार्मिक एव प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पीके बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) देवाशीष सरकार , मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी के सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी) मनीष जलोटा, महाप्रबंधक (एचआरडी) नीता बा एवं देवाश्री टोप्पो तथा महाप्रबंधक (ई टी एल) हरिहर राउत उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995: हायर पेंशन कैलकुलेशन पर बड़ी खबर, प्रो-रेटा और 60 माह के औसत पर बोला EPFO

न्यूज-4: गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City)  के मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) के मेन ऑडिटोरियम में गैस सुरक्षा (Gas Safety in Main Auditorium) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीके सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) तथा संकाय के रूप में आशीष बघेल , उप प्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) शामिल थे। संयंत्र के विभिन्न विभागो के लगभग 200 अधिकारीगण, कार्मिक तथा ठेका मज़दूर प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

सहायक महाप्रबन्धक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) कुमार रजनीश ने सभी प्रतिभागियों तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) सरतापे ने सभी प्रतिभागियो को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा इस कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता से अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

ऊर्जा प्रबंधन विभाग (Energy Management Department) के उप प्रबंधक आशीष बघेल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी प्रतिभागियो को गैस सुरक्षा से संबन्धित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबन्धक (अग्नि शमन सेवाएँ) कुमार रजनीश ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: CISF को मिली 6 बोलेरो और 5 बुलेट, सिक्योरिटी अब और टाइट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP ब्लास्ट फर्नेस: अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
Next: Chhattisgarh Corruption News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार सस्पेंड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.