Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का बोरिया गेट कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए होगा बंद, सेंट्रल एवेंयू-मेन गेट बचा रास्ता, यूनियनों का विरोध
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का बोरिया गेट कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए होगा बंद, सेंट्रल एवेंयू-मेन गेट बचा रास्ता, यूनियनों का विरोध

18/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-News-Boria-Gate-of-Bhilai-Steel-Plant-will-be-closed-for-employees-and-officers-Movement-from-Central-Avenue-Main-Gate-Union-objected
  • बोरिया गेट को सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए यहां होगी व्यवस्था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited ) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से बड़ी खबर है। बोरिया गेट के बाहर जानबूझकर भारी वाहनों को खड़ा करने वालों का खेल चल रहा है। हर पल हादसे का डर बना रहता है। अब प्रबंधन ने तैयारी की है कि बोरिया गेट को सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। गेट के साथ ही बोरिया गेट से इस्पात भवन मार्ग भी आवाजाही के लिए बंद रहेगी। व्यवस्था लागू होने के बाद सभी को सेंट्रल एवेंयू होते हुए मेन गेट से प्लांट में प्रवेश करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai के प्लेयर्स ने नेशनल चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

नई व्यवस्था को लागू करने से पहले भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) प्रबंधन ने 5 यूनियन नेताओं के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक की। सीजीएम पर्सनल संदीप की मौजूदगी में यूनियन नेताओं को बताया गया कि भारी वाहनों की वजह से बोरिया गेट के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दो दिन पूर्व सीजीएम इंचार्ज सर्विसेस पीके सरकार की उपस्थिति में बैठक हुई थी। प्रबंधन ने तय किया है कि बोरिया गेट को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्मचारियों के लिए बंद कर दिया जाए। इसी की जानकारी देने के लिए प्रबंधन ने यूनियन नेताओं को बुलाया है। चार-5 दिन में नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें : उत्पादन लक्ष्य हासिल करने SAIL RSP की नई पहल ‘BAAHAM-Working Together, बॉटम लाइन पर फोकस

प्रबंधन का प्रस्ताव खारिज

सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर, जीएम आइआर जेएन ठाकुर, डीजीएम विकास चंद्रा, सीनियर मैनेजर रोहित हरित के साथ यूनियन यूनियन नेताओं की बैठक हुई। यूनियन ने प्रबंधन के प्रस्ताव पर आपत्ति की। इस प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं दी है। इंटक से वंश बहादुर सिंह, एस रवि, बीएमएस से चन्ना केशवलू, रवि सिंह, वशिष्ठ वर्मा, सीटू से एसपी डे, विजय जांगडे, बीडब्ल्यूयू से शिव बहादुर सिंह, मनोज डडसेना, लोइमू से सुरेंद्र मोहंती, वीके सोनी शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Stel Plant के स्कूलों ने CBSE 2023-24 रिजल्ट में मचाया धूम, पढ़िए डिटेल

नया गेट बनाने, पार्किंग बढ़ाने और पुलिसस मदद का सुझाव

-यूनियन नेताओं ने सुझाव दिया कि नया गेट बनाया जाए। ट्रकों के लिए अलग से गेट की व्यवस्था की जाए।

-प्रबंधन ने जानकारी दी कि बोरिया गेट से जेपी सीमेंट के बीच नया गेट बनाने का प्रस्ताव है। इसमें काफी समय लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Stel Plant के स्कूलों ने CBSE 2023-24 रिजल्ट में मचाया धूम, पढ़िए डिटेल

-यूनियन ने सुझाव दिया कि यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस सहायकता केंद्र बनाया गया। लाखों रुपए कंपनी ने खर्च किया। पुलिस से मदद ली जाए, इसको दोबारा चालू किया जाए।

-प्रबंधन ने बताया कि 200 ट्रकों के लिए टोकन रोज दिया जा रहा है।

–मुर्गा चौक से इस्पात भवन मार्ग पर वाहनों को नियंत्रित करने की बात पर प्रबंधन ने जानकारी दी कि अब सुबह 7.30 बजे से धर्मकाटा चालू हो जाएगा। सुबह 9.30 से लगने वाले वाहनों की व्यवस्था अब बदली जा रही है। इससे काफी राहत मिल जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant को मिला AI इनोवेशन के लिए Productivity Excellence Award 2024

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अलर्ट, राजधानी सहित इन 12 जिलों में बदल रहा मौसम का मिजाज
Next: SAIL BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, न्यूरोलॉजिकल के लिए आई ऑप्टिकल बायोमेट्री, पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.