Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Big Breaking: CM भूपेश बघेल आगे, गृहमंत्री सहित नौ मंत्री पिछड़े, देखिए छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों का हाल, देवेंद्र यादव आगे
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Big Breaking: CM भूपेश बघेल आगे, गृहमंत्री सहित नौ मंत्री पिछड़े, देखिए छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों का हाल, देवेंद्र यादव आगे

03/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Big-Breaking-CM-Bhupesh-Baghel_-nine-ministers-including-Home-Minister-lagged-behind_-see-the-con

भूपेश बघेल दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी है। जबकि उनके भतीजे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी विजय बघेल  चौथे चरण में पिछड़ गए हैं। 

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ के नौ मंत्री पिछड़ते हुए दिख रहे है। तीसरे राउंड के बाद मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल चार सौ सात वोटों से पीछे चल रहे थे। भूपेश बघेल चौथे राउंड में आगे निकल गए हैं। साथ ही दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी पिछडे हुए है।

ये खबर भी पढ़ें :  Good News: Raipur T-20 में बन गया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम India की दुनिया में हो रही तारीफ, पाकिस्तान को पछाड़ा

भूपेश बघेल दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी है। जबकि उनके भतीजे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे है। वहीं दुर्ग ग्रामीण से बीजेपी के ललित चंद्राकर आगे बने हुए है। वहीं, भिलाईनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को 7469 वोट मिले, जबकि देवेंद्र यादव को 8364 वोट दूसरे राउंड तक मिल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: शौचालय को अपग्रेड कर और बेहतर बनाएगा भिलाई नगर निगम, क्लीन टायलेट कैम्पेन शुरू

सुकमा जिले की कोंटा सीट से प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा आगे चल रहे है। सरगुजा अंचल की सीतापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश के केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत भी पीछे चल रहे है। यहां से भाजपा ने पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया था।

कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा बढ़त बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें : Steel और Elections: पूर्व इस्पात मंत्री तोमर, पूर्व इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय जीते, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय बघेल के खाते में हार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सरगुजा की अंबिकापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस.सिंहदेव पीछे दिख रहे है। बेमेतरा जिले की साजा सीट से कद्दावर मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र चौबे भी भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले पिछड़े दिख रहे है। कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी और केबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल पीछे चल रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Result Breaking: 2018 में रिकॉर्ड 59 हजार वोटों से जीतने वाले मो.अकबर 39 हजार वोट से पिछड़े, हार के करीब

जबकि राजधानी की रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी और बड़े नेता बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे है। यहां से दूधाधारी मठ के मुखिया और कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास पिछड़ते दिख रहे है।

रायपुर पश्चिम सीट से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे है। यहां से युवा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय पिछड़ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

धमतरी की कुरुद सीट से भाजपा नेता अजय चंद्राकर आगे चल रहे है। यहां से अजय चंद्राकर दो हजार पांच सौ 30 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। राजनांदगांव सीट से भाजपा के बड़े नेता डॉ.रमन सिंह आगे चल रहे है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन पिछड़ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशन की ताजा खबर: 1.15 करोड़ डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार, अब मिलती रहेगी पेंशन

रायगढ़ सीट से पूर्व IAS और भाजपा प्रत्याशी ओपी.चौधरी आगे बने हुए है। छत्तीसगढ़ की एकमात्र केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहट सीट से पीछे दिख रही है। बड़े भाजपा नेता रामविचार नेताम आगे चल रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: 15 साल जिस BJP नेता ने हराया, काउंटिंग से पहले उसी के बंगले पहुंचे कांग्रेस कैंडिडेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ड्यूटी जा रहा का कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, ICU में भर्ती
Next: Assembly Election Result 2023: दुर्ग जिले की सभी 6 सीट का हाल, सीएम बघेल, देवेंद्र आगे, बाकी कांग्रेस प्रत्याशी पीछे

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.