Suchnaji

CG Election 2023 Breaking : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, डॉ.रमन सिंह के खिलाफ इन्हें उतारा, मंत्री की बदली सीट, देखिए 30 नामों की लिस्ट

CG Election 2023 Breaking : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, डॉ.रमन सिंह के खिलाफ इन्हें उतारा, मंत्री की बदली सीट, देखिए 30 नामों की लिस्ट

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। रविवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट के हिसाब से 30 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय हो चुकी है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

गौरतलब है कि करीब 30 से 40 उम्मीदवारों की सूची तैयार होने की जानकारी Suchnaji.com ने आप तक सबसे पहले पहुंचायी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान को भी हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें उन्होंने बीते दिनों लिस्ट तैयार होने और नवरात्र के सुअवसर पर 15 अक्टूबर को सूची जारी होने की जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की केन्द्रीय चुनाव समिति की राजधानी नई दिल्ली में भारी मंथन, विचार और विमर्श के बाद पार्टी ने पहली लिस्ट आज सुबह जारी कर दी है।

प्रत्याशी तय करने में सबसे पीछे रही कांग्रेस
आपको बता दें कि प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) द्वारा अब तक दो लिस्ट जारी कर दी गई है। पहले लिस्ट में 21 और दूसरे लिस्ट में 64 प्रत्याशियों सहित कुल 85 उम्मीदवारों के नाम है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) अब तक 32 प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से लेकर अन्य क्षेत्रीय दल भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में ताल ठोक रहे है। लेकिन सत्तासीन कांग्रेस टिकट वितरण में पिछे रह गई। आज रविवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की गई है।

इन्हें मिला मौका
कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अधिकांश नाम है, जिन्हें पूर्व से तय माना जा रहा था। वहीं कुछेक नाम ऐसे है जिनकी उम्मीदवारी पूर्व से संभावित थी। जबकि कुछ नाम पर सभी को आश्चर्य हो रहा है।

लिस्ट में नजर डाले तो पाटन से भूपेश बघेल, अंबिकापुर से टीएस.सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण से तामध्वज साहू, साजा से रविन्द्र चौबे, सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, सक्ती से डॉ.चरणदास महंत, आरंग से डॉ.शिव डहरिया, डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया, नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चन्द्रवंशी, कवर्धा से मो.अकबर, कोंटा से कवासी लखमा, चित्रकोट से दीपक बैज, बीजापुर से विक्रम मंडावी और बस्तर सीट से लखेश्वर बघेल चुनाव लड़ेंगें।

डॉ.रमन के खिलाफ गिरीश लड़ेंगे चुनाव
जबकि खैरागढ़ सीट से वर्तमान कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि राजनांदगांव से भाजपा के दिग्गज नेता डॉ.रमन सिंह के खिलाफ नए प्रत्याशी गिरीश देवांगन को कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है।

टिकट तय होने से पहले राजनांदगांव से कई नामों पर चर्चाएं हो रही थी। कांग्रेस सूत्रों की मानें जल्द ही पार्टी की दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117