Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: कांग्रेस या भाजपा कौन दे रहा एनके बंछोर को टिकट, क्या जाएंगे राज्यसभा, दिल थामकर पढ़िए खबर
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG Election 2023: कांग्रेस या भाजपा कौन दे रहा एनके बंछोर को टिकट, क्या जाएंगे राज्यसभा, दिल थामकर पढ़िए खबर

19/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • हर किसी की जुबां पर बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर का नाम भी बतौर दावेदार लिया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव का टिकट काटने के लिए जोर लगाया जा रहा है। इसमें कितनी सफलता मिलेगी या गच्चा खाना पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP कर्मचारी कृष्ण कुमार पाटिल डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर से विभूषित

फिलहाल, हर किसी की जुबां पर बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर का नाम भी बतौर दावेदार लिया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल से रिश्तेदारी है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के लगातार दो बार से चेयरमैन भी हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के समर्थक भी इन्हें अपने खेमे में मान रहे हैं। इधर-बंछोर समर्थकों का कहना है कि ये विरोधियों की चाल है। अफवाह उड़ाई जा रही है कि भाजपा से टिकट मांगा जा रहा है, ताकि सीएम के परिवार से खटास हो जाए।  

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी

बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने Suchnaji.com से अंदर की बात भी साझा की। बताया गया कि आरएसएस ने एक साल पूर्व सर्वे कराया था। भिलाई नगर सीट से एनके बंछोर के नाम पर सहमति बनी थी।

साफ छवि के लोगों के साथ आरएसएस जानने का संकेत दे रहा था। इसलिए एनके बंछोर को प्रबल दावेदार माने जाने की चर्चा ने जोर पकड़ी। बंछोर समर्थकों ने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव के समय बीजेपी और कांग्रेस ने टिकट ऑफर किया था। बीजेपी दुर्ग ग्रामीण से टिकट देने का ऑफर दे रही थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

अब तक आपने जो बातें पढ़ी है, यह कांग्रेस, भाजपा और बंछोर समर्थक से बातचीत पर आधारित है। सूत्रों ने यहां तक दावा कर दिया है कि देवेंद्र यादव कांग्रेस के दोबारा प्रत्याशी भिलाईनगर से होने जा रहे हैं। एनके बंछोर को राज्यसभा के लिए आरक्षित किया जा रहा है। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह भी कांग्रेस और भाजपा की लिस्ट जारी होते ही स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल, समर्थकों ने दनादन टिकट बांटना शुरू कर दिया है। भिलाईनगर सीट से एक पक्ष कांग्रेस से तो दूसरा भाजपा से एनके बंछोर को टिकट थमा चुका है। 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड
Next: SAIL Wage Revision: कर्मचारियों की किस्मत में ठोकर खाना, जहां से शुरू लौटकर वहीं आए, चेयरमैन-DIC को लिखा पत्र, दिल्ली में फिर होगी घेराबंदी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.