Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: मतदान केंद्रों पर वोटर्स का आवभगत, तिलक-कुमकुम लगाकर दीदियां कर रहीं स्वागत
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023: मतदान केंद्रों पर वोटर्स का आवभगत, तिलक-कुमकुम लगाकर दीदियां कर रहीं स्वागत

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Voters-are-welcomed-at-polling-stations-sisters-are-welcoming-them-by-applying-tilak-and-kumkum

मतदाताओं का पोलिंग बूथ के गेट पर ही स्वागत किया जा रहा है। 

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मतदान हो रहा है। दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात और कही सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Nagar की सीट, पांडेयजी चाह रहे जीत, जानिए क्या-क्या हो रहा

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। यहां दीदियों द्वारा वोटर्स का तिलक-कुमकुम लगाकर स्वागत किया जा रहा है।

बस्तर संभाग में सुबह से ही वोटर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भीड़ बढ़ते जा रही है। दंतेवाड़ा के कुछ मतदान केंद्रों पर प्रातः सात बजे से वोटर्स की भीड़ लग चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में

यहां वोट डालने आ रहे मतदाताओं का पोलिंग बूथ के गेट पर ही स्वागत किया जा रहा है। दीदियां अपने हाथों से वोटर्स का तिलक लगा कर स्वागत कर रही है।

जानकारी के अनुसार बस्तर के सुदूर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। धुर नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में भी वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने खासा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यहां वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके सेल्फी भी ले रहे हैं, जिसमें स्याही लगी हुई अपनी उंगली भी मतदाता दिखा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड

73 मतदान केंद्रों में से एक सौ 54 मतदान केंद्र संवेदनशील

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की मानें तो दन्तेवाड़ा जिले में बनाए गए दो सौ 73 मतदान केंद्रों में से एक सौ 54 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: बस्तर और दुर्ग की 10 सीट पर सिर्फ दोपहर तक वोटिंग, बाकी 10 सीट पर शाम तक पड़ेंगे वोट

इनमें से कई इलाकों में पहली बार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सहित अर्ध सैनिक बलों की कई टुकड़ियों यहाँ तैनात की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की 20 सीटों सहित मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर आज यही मंगलवार सुबह से वोटिंग शुरू हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023: 40 लाख वोटर्स, सवा दो सौ उम्मीदवारों का चुनेंगे भाग्य, जानिए कल कहां डाले जाएंगे वोट

बस्तर और दुर्ग संभाग में हो रहा मतदान

वहीं, 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ के 20 सीट पर आज चुनाव हो रहा है। इसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों की सभी 12 विधानसभा सीटों के साथ ही दुर्ग संभाग के चार जिलों की आठ विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक देवेंद्र यादव के आंखों से टपका आंसू, भिलाई में लहलहाई Sympathy की फसल

इसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील माने जाने वाले 10 विधानसभाओं में मतदान सुबह 07 बजे से शुरू कर दोपहर 03 बजे तक चलेगा। जबकि अपेक्षाकृत सामान्य माने जाने वाले 10 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र और दिया आशीर्वाद

70 सीटों पर 17 नवंबर को होगा मतदान

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव में  Bhilai Steel Plant की नई प्रमोशन पॉलिसी का छाया मुद्दा, कर्मियों में निराशा, वोट की आशा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM भूपेश बघेल Bhilai में: विधायक देवेंद्र की बड़ी घोषणा, छावनी और खुर्सीपार में हर परिवार को मिलेगा पट्‌टा
Next: CG Election 2023: लाइन में लगकर कलेक्टर, SP और CEO ने डाला वोट, ली फ़ोटो, देखें

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.