Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: आपको ऐसे ही नहीं मिलेगा AAP का टिकट, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने Suchnaji.com को बताया फॉर्मूला
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CG Election 2023: आपको ऐसे ही नहीं मिलेगा AAP का टिकट, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने Suchnaji.com को बताया फॉर्मूला

21/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-You-will-not-get-AAP-ticket-like-this-State-President-Komal-Hupendi-told-Suchnaji.com-the-formula
  • आम आदमी पार्टी ने टिकट बंटवारे से लेकर संगठन पर बुनियादी काम किया तेज। गांव-गांव में बनाई गई समिति। वाट्सएप ग्रुप से पहुंच रहा संदेश।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) वापसी का दावा कर रही है। भाजपा (BJP) कांग्रेस (Congress) को रोकने के लिए हर तरह का दांव खेल रही और रणनीति बना रही। वहीं, तीसरा नाम आम आदमी पार्टी का है, जो जमीन तैयार करने और जनता के फीडबैक से प्रत्याशी तय करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL संग सभी केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का टैक्स कम, 10 हजार तक की सीधी बचत

आप के राष्ट्रीय संयोजक (National Coordinator) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) व पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने छत्तीसगढ़ के लिए 10 गारंटी का एलान कर दिया है। एलान के बाद से सीजी में माहौल क्या है और किस तरह की तैयारियां चल रही है, इस पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (Komal Hupendi) से Suchnaji.com ने बातचीत की। प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया और गांव-गांव में आप की पैठ बनाने पर खुलकर बातचीत की।

ये खबर भी पढ़ें:  नीति आयोग ने भूपेश सरकार की न्याय योजना पर लगाई मुहर, 40 लाख लोग गरीबी से बाहर

आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) ने तय किया है कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों का चयन काफी जटिल है। ईमानदार प्रत्याशी को ही मौका दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा-पब्लिक के बीच से जिस प्रत्याशी का नाम आएगा, उस पर विचार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को टिकट देंगे। बायोडाटा आना शुरू हो गया है।

कांग्रेस, भाजपा या अन्य संगठनों से आने वालों को भी टिकट देने से कोई गुरेज नहीं है। साथ ही पार्टी संगठन पर भी काम कर रही है।  

ये खबर भी पढ़ें:  BSP NEWS: अधिकारियों से कम नहीं कर्मचारी, बिहेवियर इंटरवेंशन से मिली सी राउंड की ट्रेनिंग, पावरजोन के कर्मी लाभांवित

छत्तीसगढ़ के एक-एक वोटरों तक पहुंच के लिए ग्राम समिति बनाई गई है। हर गांव का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। छोटे-छोटे गांव पर फोकस है। डोर-टूर-डोर (Door to Door) पहुंचने के लिए कमेटी के सदस्य अपने-अपने वाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) पर सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी की गारंटी की जानकारी जनता को दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant में आवाज उठानी और शोर मचाना जरूरी, तभी मिल रहा पूरा वेतन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के खिलाफ भाजपा द्वारा सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर कोमल हुपेंडी (Komal Hupendi) ने कहा-हर पार्टी कोशिश करती है कि वह मजबूत प्रत्याशी दे। पाटन का ही रहने वाला व्यक्ति आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। जनता के बीच रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। जिसकी जितनी सक्रियता, उतनी मजबूत दावेरारी का फार्मूला आप ने सीजी में तय किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारी के 1 दिन के बच्चे की अस्पताल में मौत, पत्नी की हालत नाजुक, ISP बर्नपुर में बवाल, मुर्दाबाद के लग रहे नारे

दुर्ग जिले के विधानसभा क्षेत्र भिलाईनगर, वैशालीनगर, अहिवारा, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन से कितने दावेदार आए और किसको टिकट मिलने जा रहा है, इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने दो-टूक कहा-अब तक किसी का भी नाम तय नहीं हुआ है। दावेदारी लोग कर रहे हैं। पार्टी तभी टिकट देगी, जब जनता से सकारात्मक फीडबैक मिलेगा। अन्यथा किसी को भी टिकट देने की परंपरा पर काम नहीं होगा। 

ये खबर भी पढ़ें:विधायक देवेंद्र यादव निकल पड़े प्रगति यात्रा पर, करोड़ों की सौगात, जनता चल रही साथ-साथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अराध्या दुर्गा जन कल्याण समिति: उम्र 45 पार, फिर भी ब्यूटी और मस्ती में Teenager से कम नहीं
Next: CG Election 2023: दुर्ग शहर की सीट पर 52 साल से कांग्रेस से वोरा परिवार का कब्जा, अब 5 बार के पार्षद मदन जैन, सभापति राजेश यादव ने ठोकी दावेदारी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.