Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CGPSC 2024 के चयनित अधिकारियों का रायपुर में मिलन-अभिनंदन, BSP डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत भी दिखे
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGPSC 2024 के चयनित अधिकारियों का रायपुर में मिलन-अभिनंदन, BSP डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत भी दिखे

Azmat ali 15/12/2025 1 minute read
CGPSC 2024 Selected Officers Felicitated in Raipur BSP Diploma Engineer turned Deputy Collector Yashwant shares his Experiences

इस प्रेरणादायी आयोजन में 100 से अधिक चयनित अधिकारियों ने सहभागिता की। संघर्षपूर्ण तैयारी, अनुभव तथा सफलता की यात्रा को साझा किए।

  • अधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों से प्राप्त इस सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। CGPSC 2024 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित अधिकारियों द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर स्थित वेनिंग्टन कोर्ट होटल में मिलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रेरणादायी आयोजन में 100 से अधिक चयनित अधिकारियों ने सहभागिता की और अपनी संघर्षपूर्ण तैयारी, अनुभव तथा सफलता की यात्रा को आपस में साझा किया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर देवेश साहू, यशवंत देवांगन सहित DSP, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, नायब तहसीलदार जैसे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों से प्राप्त इस सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए।

लंबे संघर्ष और अथक मेहनत के बाद मिली इस उपलब्धि को सभी ने हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया। यह अवसर न केवल सफलता का उत्सव था, बल्कि नए प्रशासनिक जीवन में प्रवेश का प्रतीक भी रहा। चयनित अधिकारियों ने एक-दूसरे को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन केवल चयनित अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि CGPSC की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए भी आशा, विश्वास और प्रेरणा का स्रोत बना। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संदेश दिया कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी चयनित अधिकारियों ने आगामी CGPSC 2025 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, लगन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।

यह मिलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम सफलता, प्रेरणा और उम्मीद का ऐसा संगम रहा, जो भावी सिविल सेवा अभ्यर्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA: फिटनेस का संदेश देने साइकिल से निकले अधिकारी और खिलाड़ी
Next: गाड़ियों की रफ्तार पर BSP कर्मचारी होंगे सस्पेंड, गेट पर पहरेदारी से दहशत, लाइसेंस पर दें 650 स्क्वायर फीट का आवास

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.