Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अनुकंपा नियुक्ति पॉलिसी में बदलाव, अब भाई-बहन को मिलेगी नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL अनुकंपा नियुक्ति पॉलिसी में बदलाव, अब भाई-बहन को मिलेगी नौकरी

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Changes-in-SAIL-Compassionate-Appointment-Policy-Now-brother-and-sister-will-get-job
  • भाई 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम और बहन 40 साल तक नौकरी के लिए पात्र मानी जाएगी। शिक्षा के मामले में पत्नी को विशेष छूट दी गई है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में अनुकंपा नियुक्ति की पॉलिसी में बदलाव कर दिया गया है। सख्त नियमों की वजह से हर बार हंगामा होता है। साल 2018 गैस कांड में जान गंवाने वाले बीएसपी कर्मी राठौर के भाई तक को नौकरी नहीं मिल सकी थी, क्योंकि राठौर अविवाहित थे। नियम के तहत अविवाहित कार्मिक के भाई और बहन को नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं था। सेल ने नियमों में बदलाव किया है। अब आश्रित भाई और बहन को भी नौकरी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident में झुलसे ठेका मजदूर का शव लेने को परिवार तैयार, नौकरी और 4 लाख कैश पर बनी बात

अविवाहित कर्मचारी के भाई और बहन को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं था, जिसकी वजह से बहुत से आश्रित परिवार अनुकंपा नियुक्ति से वंचित हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। इस बदलाव का फायदा बीएसपी हादसे में जान गंवाने वाले रणजीत कुमार के छोटे भाई को मिलने जा रहा है। सेल में यह पहला केस होगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

नई पॉलिसी का फायदा मिल गया है। बहन-भाई अगर पूरी तरह से कार्मिक पर आश्रित हैं तो वह नौकरी के लिए पात्र माने जाएंगे। भाई 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम और बहन 40 साल तक नौकरी के लिए पात्र मानी जाएगी। शिक्षा के मामले में पत्नी को विशेष छूट दी गई है। पत्नी के लिए कोई बाध्यता नहीं है। भाई-बहन को 10वीं पास करना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

बीएसपी के एसएमएस-2 हादसे में झुलसे रणजीत सिंह भी अविवाहित थे। इसलिए छोटे को नौकरी का लाभ नहीं मिलने की जानकारी शुरुआत में आई। जिसको लेकर हंगामा शुरू हुआ। बाद में यह स्पष्ट किया गया कि सेल ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आश्रित भाई को नौकरी दी जा सकती है। इसके लिए पूरी तरह से निर्भरता का साक्ष्य देना होगा। साथ ही 10वीं तक पढ़ाई अनिवार्य है। रणजीत का सबसे छोटा भाई 8वीं तक ही पढ़ा है। इसलिए उसे पढ़ाई पूरी करने तक का मौका दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident में झुलसे ठेका मजदूर का शव लेने को परिवार तैयार, नौकरी और 4 लाख कैश पर बनी बात
Next: CG में रेल यात्री परेशान, कांग्रेसियों का भाजपा सांसद जगाओ अभियान, कांग्रेसी बोले-भाजपाइयों ने विजय बघेल के आवास पर हुए प्रदर्शन को जोड़ा ED से, शर्म करो…

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.